Kangra: क्रिसमस पर दौड़ेगा धर्मशाला, 25 दिसंबर को मैराथन में देश-विदेश के धावक करेंगे शिरकत

Date:

--Advertisement--

नगर निगम धर्मशाला और जिला प्रशासन की पहल पर बिगफुट एडवेंचर इंडिया के सहयोग से धर्मशाला मैराथन-2025 का आयोजन 25 दिसंबर को किया जाएगा। इस मैराथन में देश-विदेश से हजारों धावकों के भाग लेने की उम्मीद है। यह जानकारी नगर निगम आयुक्त जफर इकबाल ने समृद्धि भवन में जिला अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक के दौरान दी।

जफर इकबाल ने बताया कि यह आयोजन केवल एक खेल प्रतियोगिता नहीं है, बल्कि धर्मशाला को खेल पर्यटन के प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक अहम कदम है। मैराथन की शुरुआत साईं एथलेटिक मैदान से होगी और इसमें 3 किलोमीटर, 5 किलोमीटर, 10 किलोमीटर, हाफ मैराथन और फुल मैराथन की श्रेणियां शामिल रहेंगी।

उन्होंने बताया कि प्रतिभागी धावकों को इवेंट टी-शर्ट, फिनिशर मेडल और हाइड्रेशन सपोर्ट जैसी सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। स्कूली और कॉलेज स्तर के धावकों के लिए भी विशेष प्रोत्साहन रखा गया है, जिसके तहत 3 और 5 किलोमीटर की दौड़ में पंजीकरण शुल्क पूरी तरह माफ रहेगा, जबकि 10 किलोमीटर और उससे अधिक श्रेणियों में उन्हें 50 प्रतिशत शुल्क छूट दी जाएगी।

नगर निगम आयुक्त ने आम जनता से अपील की कि वे इस आयोजन में सक्रिय सहयोग करें, ताकि धर्मशाला की पहचान एक प्रमुख खेल नगरी के रूप में और मजबूत हो सके। उन्होंने कहा कि आयोजन को विश्वस्तरीय बनाने के लिए हर स्तर पर बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।

मैराथन साईं स्टेडियम से शुरू होकर चरान-दाड़ी, रक्कड़, खनियारा, कोतवाली बाजार और चीलगाड़ी होते हुए वापस साईं स्टेडियम में ही समाप्त होगी। इस मैराथन में स्कूली और कॉलेज छात्र, विभिन्न संस्थानों के युवा, पुलिस, भारतीय सेना के जवान और आम नागरिक भी भाग लेंगे।

बैठक के दौरान मार्ग प्रबंधन, चिकित्सा सुविधाएं, पुलिस व्यवस्था, होटल एसोसिएशन और विभिन्न गैर सरकारी संगठनों के सहयोग सहित अन्य तैयारियों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

इस बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वीर बहादुर, डिप्टी कमांडेंट पुलिस लाइन सकोह बद्री सिंह, एसडीएम मोहित रत्न, मुख्य चिकित्सा अधिकारी विवेक करोल, सहायक आयुक्त फूड सेफ्टी मनजीत सिंह, उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा अजय सिंह, डिप्टी डीईओ अश्वनी कुमार, नोडल अधिकारी उच्च शिक्षा सुधीर भाटिया, आरएम एचआरटीसी साहिल कपूर, कमांडेंट होमगार्ड राजेश कुमार, जिला पर्यटन अधिकारी विनय धीमान, साई अथॉरिटी से अंकुर कुमार, प्रधानाचार्य डिग्री कॉलेज राकेश पठानिया, डीसीएफए डीएमसी राजेंद्र कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: धर्मशाला में ‘विशाल भारत’ पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, अखंड भारत से लेकर शांति और ऊर्जा सुरक्षा तक इन मुद्दों पर हुई चर्चा

धर्मशाला के श्री सत्य साईं एजुकेयर विद्या प्रतिष्ठान में राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच की ओर से ‘विशाल भारत’ विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित की गई। संगोष्ठी में भारत की सांस्कृतिक चेतना, अखंड भारत की अवधारणा, विभाजन की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, क्षेत्रीय शांति, स्थिरता और ऊर्जा सुरक्षा जैसे विषयों पर चर्चा हुई।

Kangra: कांगड़ा के पूर्व सैनिकों का बड़ा मिलन समारोह, 17 डोगरा के कर्नल आलोक बदोनी ने किया संबोधित; बोले- मेधावी बच्चों को सेना में...

मटौर के सागर गैलोरी होटल में एक्स सर्विसमैन कांगड़ा बटालियन के सौजन्य से मीट एंड ग्रीट समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 17 डोगरा के कर्नल आलोक बदोनी मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने पूर्व सैनिकों की सेवाओं को अमूल्य बताते हुए मेधावी और खेलों में रुचि रखने वाले बच्चों को भारतीय सेना में अधिकारी बनने के लिए प्रशिक्षण देने की बात कही।

देहरा से लापता कृष शर्मा और साक्षिव कुमार का एक महीने बाद भी सुराग नहीं, ब्यास किनारे मिले थे बैग; परिजनों ने SP से...

हिमाचल के देहरा से 28 जुलाई को रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हुए केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय बलाहर के छात्र कृष शर्मा और साक्षिव कुमार का एक महीने बाद भी कोई सुराग नहीं मिला है। दोनों के बैग ब्यास नदी के किनारे मिले थे और पुलिस ने नदी में सर्च अभियान भी चलाया था। मंगलवार को परिजनों और ग्रामीणों ने एसपी देहरा से मुलाकात कर जांच तेज करने और विशेषज्ञ एजेंसियों की मदद लेने की मांग की।

गंगथ बाजार में शाम होते ही हुड़दंग! पत्थरों से कार के शीशे तोड़े, पहले भी 10 गाड़ियों को नुकसान पहुंचाने का आरोप

गंगथ बाजार में सड़क किनारे खड़ी कार के शीशे पत्थरों से तोड़कर उसे भारी नुकसान पहुंचाने का मामला सामने आया है। पीड़ित अनिल शर्मा ने पुलिस चौकी गंगथ में शिकायत दी है। स्थानीय लोगों के अनुसार शाम ढलते ही कुछ शरारती तत्व सक्रिय हो जाते हैं और इससे पहले भी करीब 10 गाड़ियों, बिजली मीटरों और स्ट्रीट लाइटों को नुकसान पहुंचाया जा चुका है।