Hamirpur: टिकट मांगना पड़ा भारी! हमीरपुर जा रही HRTC बस में युवती ने कंडक्टर को जड़ा थप्पड़, बीच रास्ते रुकी बस

Date:

--Advertisement--

हमीरपुर डिपो की एक एचआरटीसी बस में उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब टिकट के पैसे मांगने को लेकर एक युवती और परिचालक के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि युवती ने बस के अंदर ही कंडक्टर को थप्पड़ मार दिया। यह घटना उस वक्त हुई जब बस घंघोट से हमीरपुर की ओर जा रही थी और रोजाना की तरह परिचालक यात्रियों को टिकट जारी कर रहा था।

बताया जा रहा है कि बस में सवार एक युवती इयरफोन लगाए हुए थी और अपने मोबाइल में व्यस्त थी। जब कंडक्टर उसके पास टिकट देने पहुंचा, तो उसने कई बार उसे आवाज लगाई, लेकिन इयरफोन लगे होने के कारण युवती को उसकी आवाज सुनाई नहीं दी। बार-बार आवाज देने के बावजूद जब कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, तो परिचालक ने उसे सचेत करने के उद्देश्य से उसके कंधे को हल्के से छुआ। अचानक छुए जाने से युवती भड़क गई और गुस्से में उसने परिचालक को थप्पड़ मार दिया।

इस घटना के बाद बस का माहौल तनावपूर्ण हो गया और चालक ने बस को बीच रास्ते में ही रोक दिया। कंडक्टर ने तुरंत अपने उच्च अधिकारियों को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही निगम प्रबंधन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और बस में मौजूद अन्य यात्रियों से पूछताछ कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। विवाद बढ़ता देख युवती के माता-पिता को भी मौके पर बुलाया गया।

काफी देर तक चली बातचीत के बाद युवती के परिजनों ने हस्तक्षेप कर स्थिति को शांत कराया। फिलहाल युवती अपने परिजनों के साथ घर लौट गई है। राहत की बात यह रही कि मामले ने अभी तक पुलिस कार्रवाई का रूप नहीं लिया है, हालांकि विभाग ने इस पूरे मामले की आंतरिक जांच शुरू कर दी है। एचआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक राहुल कुमार ने बताया कि घटना की रिपोर्ट मिलते ही मौके पर जाकर साक्ष्य और गवाहों के बयान लिए गए हैं और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: प्रणव शर्मा का कांग्रेस सरकार पर निशाना, बोले- 4 साल हो गए, न ₹1,500 का पता न 1 लाख नौकरियों का; चुनावी वादों...

शाहपुर में भाजपा नेता प्रणव शर्मा ने कांग्रेस सरकार से चुनावी वादों का हिसाब मांगते हुए 1,500 रुपये मासिक सहायता और 1 लाख नौकरियों के वादे पर सवाल उठाए।

Mandi: मंडी में चलती HRTC बस के अचानक निकल गए दोनों पिछले पहिए, मचा हड़कंप; चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

मंडी के डुघल के पास चलती HRTC बस के दोनों पिछले पहिए अचानक निकल गए। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए बस को नियंत्रित कर रोक दिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद चैलचौक-जंजैहली मार्ग करीब ढाई घंटे बंद रहा।

Kangra: ज्वालामुखी के मंदिर में मूर्तियां खंडित करने के बाद 10 घंटे में आरोपी गिरफ्तार, नशे में घर के विवाद के बाद उठाया कदम;...

ज्वालामुखी के गणेश कॉलोनी स्थित शनिदेव मंदिर में शनि देव और भैरव बाबा की मूर्तियां खंडित करने के मामले में पुलिस ने करीब 10 घंटे में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने नशे की हालत में घर के विवाद के बाद गुस्से में तोड़फोड़ करने की बात कही है।

बिलासपुर में 8 अक्टूबर को 7 घंटे बिजली रहेगी बंद, धौलरा समेत आसपास के इलाकों में प्रभावित होगी सप्लाई

बिलासपुर के धौलरा और आसपास के क्षेत्रों में 8 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत लाइनों की मरम्मत और पेड़ों की कांट-छांट के चलते शटडाउन लिया जाएगा।