बिलासपुर में 8 अक्टूबर को 7 घंटे बिजली रहेगी बंद, धौलरा समेत आसपास के इलाकों में प्रभावित होगी सप्लाई

Date:

--Advertisement--

बिलासपुर में विद्युत लाइनों की आवश्यक मरम्मत और पेड़ों की कांट-छांट के चलते 8 अक्टूबर 2026 को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत उपमंडल-द्वितीय बिलासपुर के अंतर्गत चंगर अनुभाग के धौलरा और आसपास के क्षेत्रों में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली बंद रहेगी।

विद्युत उपमंडल-द्वितीय बिलासपुर के सहायक अभियंता ई. रविन्द्र चौधरी ने बताया कि लाइनों की मरम्मत और पेड़ों की कांट-छांट के आवश्यक कार्य के कारण यह शटडाउन लिया जा रहा है। इस दौरान संबंधित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

उन्होंने आम जनता से सहयोग की अपील की है। साथ ही बताया कि बिजली आपूर्ति का शटडाउन मौसम की स्थिति पर निर्भर रहेगा। मौसम अनुकूल नहीं होने पर निर्धारित कार्य और शटडाउन में बदलाव हो सकता है।

 

Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

कुल्लू में स्वच्छता पर बड़ा एक्शन, 75 प्रतिष्ठानों की जांच के बाद 6 चालान; 8 हजार रुपये जुर्माना वसूला

कुल्लू शहर में स्वच्छता अभियान के तहत 75 प्रतिष्ठानों की जांच की गई। नियमों का उल्लंघन मिलने पर 6 चालान किए गए और 8 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। प्रतिबंधित प्लास्टिक सामग्री भी जब्त की गई।

Kangra: नूरपुर में ‘सेवा ज्योति यात्रा’ के दौरान जुटा भाजपा का बड़ा जमावड़ा, पवन काजल, रणबीर सिंह निक्का और सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज समेत...

नूरपुर के माता नागनी कंडवाल में ‘सेवा ज्योति यात्रा: विकसित भारत संकल्प सभा’ का आयोजन हुआ। पवन काजल, रणबीर सिंह निक्का समेत भाजपा के कई नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल हुए।

Kangra: नूरपुर में क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज, विधायक रणवीर सिंह निक्का ने खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला; बोले- खेल युवाओं को नशे से दूर रखने...

नूरपुर के लखनपुर में यूथ क्लब की ओर से क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ विधायक रणवीर सिंह निक्का ने किया। उन्होंने युवा खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए खेलों को अनुशासन, टीम भावना और नशे से दूर रहने का माध्यम बताया।

Kangra: लांझणी के लोगों को बड़ी सौगात, सुबह-शाम जल्द शुरू होगी बस सेवा; केवल सिंह पठानिया ने सड़क, फुटब्रिज और पेयजल को लेकर दिए...

शाहपुर के लांझणी में लोगों की समस्याएं सुनने पहुंचे विधायक केवल सिंह पठानिया ने जल्द सुबह और शाम बस सेवा शुरू करने का ऐलान किया। उन्होंने पंचायत घर, क्षतिग्रस्त फुटब्रिज और पेयजल समस्या को लेकर अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए।