शाहपुर। शाहपुर में भाजपा किसान मोर्चा के आईटी संयोजक एवं भाजपा नेता प्रणव शर्मा ने कांग्रेस सरकार पर चुनावी वादों को लेकर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता में आने से पहले कांग्रेस ने जनता से बड़े-बड़े वादे किए थे, लेकिन चार साल बीतने के बाद भी वे वादे जमीन पर दिखाई नहीं दे रहे हैं।
प्रणव शर्मा ने कहा कि कांग्रेस ने महिलाओं को हर महीने 1,500 रुपये देने और हर साल 1 लाख नौकरियां देने का वादा किया था। उन्होंने कहा कि अब चार साल बाद जनता इन चुनावी वादों का हिसाब मांग रही है।
उन्होंने कहा, “चार साल हो गए, लेकिन न ₹1,500 का पता है और न 1 लाख नौकरियों का। अब जनता सवाल पूछ रही है कि कांग्रेस के चुनावी वादों का क्या हुआ?”
प्रणव शर्मा ने कांग्रेस सरकार से अपने चुनावी वादों पर स्पष्ट जवाब देने और प्रदेश की जनता के सामने जवाबदेह रिपोर्ट रखने की मांग की। कांग्रेस के 2022 के चुनावी वादों में महिलाओं को 1,500 रुपये मासिक सहायता और एक लाख नौकरियां देने का वादा शामिल था।


For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!
Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!


