Himachal: अग्निवीर भर्ती 2026 का बड़ा मौका! हमीरपुर सेना भर्ती कार्यालय ने शुरू किए ऑनलाइन आवेदन, जानें पूरी प्रक्रिया और आखिरी तारीख

Date:

--Advertisement--

निदेशक सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर, कर्नल श्रीधर ने युवाओं के लिए बड़ी जानकारी साझा करते हुए बताया कि अग्निवीर भर्ती योजना के तहत विभिन्न पदों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस भर्ती के माध्यम से भारतीय सेना में शामिल होने का सपना देखने वाले युवाओं को एक सुनहरा अवसर मिला है।

उन्होंने बताया कि इस भर्ती में अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर टेक्निकल, अग्निवीर क्लर्क/एसकेटी, अग्निवीर ट्रेड्समैन (8वीं और 10वीं पास) और अग्निवीर महिला मिलिट्री पुलिस के पदों के लिए योग्य अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवार 13 फरवरी से 1 अप्रैल तक भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in के माध्यम से अपना ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।

कर्नल श्रीधर ने आगे बताया कि आवेदन प्रक्रिया के दौरान यदि किसी अभ्यर्थी को तकनीकी या अन्य किसी प्रकार की समस्या का सामना करना पड़ता है, तो वे सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर में व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि ऑनलाइन पंजीकरण के लिए अभ्यर्थी का ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर आधार कार्ड से लिंक होना अनिवार्य है।

उन्होंने सभी इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील की है कि आवेदन करने से पहले भर्ती से संबंधित सभी दिशा-निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें और निर्धारित समय सीमा के भीतर अपना पंजीकरण अवश्य पूरा करें, ताकि इस महत्वपूर्ण अवसर का लाभ उठाया जा सके।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: प्रणव शर्मा का कांग्रेस सरकार पर निशाना, बोले- 4 साल हो गए, न ₹1,500 का पता न 1 लाख नौकरियों का; चुनावी वादों...

शाहपुर में भाजपा नेता प्रणव शर्मा ने कांग्रेस सरकार से चुनावी वादों का हिसाब मांगते हुए 1,500 रुपये मासिक सहायता और 1 लाख नौकरियों के वादे पर सवाल उठाए।

Mandi: मंडी में चलती HRTC बस के अचानक निकल गए दोनों पिछले पहिए, मचा हड़कंप; चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

मंडी के डुघल के पास चलती HRTC बस के दोनों पिछले पहिए अचानक निकल गए। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए बस को नियंत्रित कर रोक दिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद चैलचौक-जंजैहली मार्ग करीब ढाई घंटे बंद रहा।

Kangra: ज्वालामुखी के मंदिर में मूर्तियां खंडित करने के बाद 10 घंटे में आरोपी गिरफ्तार, नशे में घर के विवाद के बाद उठाया कदम;...

ज्वालामुखी के गणेश कॉलोनी स्थित शनिदेव मंदिर में शनि देव और भैरव बाबा की मूर्तियां खंडित करने के मामले में पुलिस ने करीब 10 घंटे में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने नशे की हालत में घर के विवाद के बाद गुस्से में तोड़फोड़ करने की बात कही है।

बिलासपुर में 8 अक्टूबर को 7 घंटे बिजली रहेगी बंद, धौलरा समेत आसपास के इलाकों में प्रभावित होगी सप्लाई

बिलासपुर के धौलरा और आसपास के क्षेत्रों में 8 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत लाइनों की मरम्मत और पेड़ों की कांट-छांट के चलते शटडाउन लिया जाएगा।