Bilaspur: सेप्टिक टैंक में छुपाया पत्नी का शव! बिलासपुर में प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजह, दो भाई गिरफ्तार, पति फरार

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में झारखंड निवासी महिला गुड़िया देवी की निर्मम हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि इस सनसनीखेज वारदात के पीछे प्रेम प्रसंग और पति-पत्नी के बीच चल रहा विवाद मुख्य कारण था। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी की मदद करने वाले उसके दो भाइयों बंशी और गुड्डू को झारखंड से गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों को रविवार को ट्रांजिट रिमांड पर बिलासपुर लाया जा रहा है। हालांकि, इस मामले का मुख्य आरोपी और मृतका का पति गोविंद अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर है और उसकी तलाश जारी है।

पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उन्होंने बताया कि गुड़िया देवी के बिलासपुर में ही किसी व्यक्ति के साथ अवैध संबंध होने का शक था, जिसे लेकर पति गोविंद और गुड़िया के बीच अक्सर झगड़े होते रहते थे। आरोपियों के अनुसार, एक फरवरी की रात गोविंद शराब के नशे में था और इसी दौरान उसने अपने दोनों भाइयों के साथ मिलकर गुड़िया की हत्या कर दी। हत्या के बाद सबूत मिटाने के लिए आरोपियों ने शव को घर के पास बने सेप्टिक टैंक में फेंक दिया। इसके बाद टैंक के ढक्कन को सीमेंट और कंक्रीट से बंद कर दिया और ऊपर से बोरियां रख दीं, ताकि किसी को इस घटना का पता न चल सके।

जांच में यह भी सामने आया है कि गोविंद और गुड़िया दोनों की यह दूसरी शादी थी। आरोपी गोविंद पहले भी अपनी पहली पत्नी की हत्या के मामले में आरोपी रह चुका है। वहीं, गुड़िया देवी ने भी अपने पहले पति से अलग होने के बाद गोविंद से विवाह किया था। एडिशनल एसपी बिलासपुर शिव चौधरी ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपियों को बिलासपुर लाकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही फरार मुख्य आरोपी गोविंद को पकड़ने के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है और जल्द गिरफ्तारी की उम्मीद जताई जा रही है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: बीएड में प्रवेश का अवसर, द्रोणाचार्य कॉलेज ऑफ एजुकेशन रैत में रिक्त सीटों के लिए ऑन-स्पॉट काउंसलिंग, मैनेजमेंट कोटा में भी सीटें उपलब्ध

बीएड में प्रवेश लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए द्रोणाचार्य कॉलेज ऑफ एजुकेशन, रैत में अवसर है। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कुछ सीटें रिक्त हैं। रिक्त सीटों पर ऑन-स्पॉट ओपन ऑफलाइन काउंसलिंग के माध्यम से प्रवेश दिया जा रहा है, जबकि मैनेजमेंट कोटा में भी कुछ सीटें उपलब्ध हैं।

Kangra: हटवास में सावन और कांवड़ यात्रा समापन पर विशाल भंडारा, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

हटवास में सावन माह और कांवड़ यात्रा के समापन पर सनातनी हिन्दू कमेटी और स्थानीय दुकानदारों के सहयोग से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। स्थानीय लोगों, श्रद्धालुओं और कांवड़ियों ने प्रसाद ग्रहण किया।

Kangra: कछियारी-रानीताल फोरलेन पर बड़ा हादसा टला, पहाड़ी से गिरी भारी चट्टान; बचने के प्रयास में पलटी कार, 5 लोग सुरक्षित

कछियारी-रानीताल फोरलेन पर बाथू पुल के पास पहाड़ी से भारी चट्टान सड़क पर गिरने से अफरा-तफरी मच गई। चट्टान से बचने के प्रयास में ऑल्टो कार पलट गई, लेकिन एयरबैग खुलने से एक ही परिवार के पांच लोग सुरक्षित बच गए।

शिमला में बिना OTP, कॉल या लिंक के खाते से उड़ गए करीब 2 लाख, FD भी नहीं बची; साइबर ठगी ने बढ़ाई चिंता

शिमला के समरहिल में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बिना OTP, फोन कॉल या लिंक पर क्लिक किए एक व्यक्ति के SBI और ICICI खातों से 1.99 लाख रुपये निकाल लिए गए। ICICI की FD से भी 1 लाख रुपये निकाले गए।