Himachal: मुख्यमंत्री सुक्खू ने नितिन गडकरी से सड़क, पुल और रज्जूमार्ग परियोजनाओं पर चर्चा की

Date:

--Advertisement--

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की और हिमाचल प्रदेश में विभिन्न सड़क, पुल और रज्जूमार्ग परियोजनाओं पर चर्चा की। उन्होंने इन परियोजनाओं के लिए वित्तीय सहायता का अनुरोध किया।

मुख्यमंत्री ने राज्य में चार नई सड़क परियोजनाओं का प्रस्ताव रखते हुए कहा कि हिमाचल जैसे पहाड़ी राज्य में सड़कें प्रमुख आवागमन का साधन हैं। उन्होंने कहा कि राज्य के समग्र विकास और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सड़कों को मजबूत बनाना आवश्यक है। इसके अलावा, उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) से प्रदेश में सुरंग निर्माण की संभावनाओं का पता लगाने का सुझाव दिया ताकि सड़कों की रख-रखाव लागत कम हो सके।

मुख्यमंत्री ने सोलन-परवाणू सड़क के रिएलाइनमेंट की समीक्षा करने और दुर्घटना संभावित क्षेत्रों को ध्यान में रखते हुए नई विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) तैयार करने का अनुरोध किया। साथ ही, उन्होंने शिमला-मटौर राष्ट्रीय राजमार्ग के शेष हिस्सों को चार लेन में बदलने का भी आग्रह किया।

केंद्रीय मंत्री गडकरी ने राज्य सरकार को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया।

मुख्यमंत्री के साथ इस बैठक में उनके प्रधान सलाहकार राम सुभग सिंह और राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर में कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल ने जीता वॉलीबाल प्रैक्टिस मैच, पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गोजू को दोनों सेटों में हराया

शाहपुर में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गोजू में आयोजित मैत्रीपूर्ण वॉलीबाल प्रैक्टिस मैच में कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल, शाहपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मेजबान टीम को दोनों सेटों में हराकर मुकाबला अपने नाम किया। मैच में खिलाड़ियों ने खेल भावना, टीमवर्क और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का शानदार प्रदर्शन किया।

बिना कोचिंग मेहनत के दम पर रचा इतिहास, धर्मशाला कॉलेज की प्रियंका कुमारी बनीं इतिहास विषय की लेक्चरर

राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला की पूर्व छात्रा प्रियंका कुमारी ने बिना किसी कोचिंग के अपनी मेहनत और लगन के दम पर इतिहास विषय की लेक्चरर बनकर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। बोह घाटी के रुलहेड़ गांव की प्रियंका अब CBSE स्कूल में इतिहास विषय पढ़ाएंगी।

NHM Salary Hike: हिमाचल में 7 साल सेवा वाले कर्मचारियों की सैलरी बढ़ी, 56,100 रुपये तक होगी बेस सैलरी; जानें 3% और 5% बढ़ोतरी...

हिमाचल प्रदेश में NHM के अनुबंध कर्मचारियों के वेतन ढांचे में बड़ा बदलाव किया गया है। सात साल की सेवा पूरी करने वालों को 56,100 रुपये तक की संशोधित बेस सैलरी, 3 फीसदी एकमुश्त बढ़ोतरी और 2027 से सालाना 3 फीसदी इंक्रीमेंट मिलेगा।

हिमाचल में पेंशनरों और कर्मचारियों के मुद्दे पर अनुराग ठाकुर का सुक्खू सरकार पर हमला, बोले- 15% DA और 2016 के वित्तीय लाभ लंबित;...

धर्मशाला में भाजपा पूर्व कर्मचारी प्रकोष्ठ के सम्मेलन में अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस सरकार पर कर्मचारियों और पेंशनरों की अनदेखी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि 15 प्रतिशत डीए और वर्ष 2016 के वित्तीय लाभ लंबित हैं। वहीं घनश्याम शर्मा ने भी पेंशनरों की मांगें जल्द पूरी करने की मांग उठाई।