Hamirpur: नन्हे छात्रों ने नादौन में ‘बेस्ट आउट ऑफ बेस्ट’ प्रतियोगिता में दिखाई कला

Date:

--Advertisement--

नादौन, 24 अक्तूबर 2024 – पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय, नादौन में हाल ही में ‘बेस्ट आउट ऑफ बेस्ट’ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जो राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अंतर्गत बच्चों के कौशल विकास पर आधारित थी। इस प्रतियोगिता में तीसरी से पाँचवीं कक्षा के छात्रों ने पेपर फ्लावर, पेन-पेंसिल स्टैंड और अन्य सजावटी सामान बनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

तीसरी कक्षा में ईशानी ने पहला स्थान प्राप्त किया, प्रत्यूष दूसरे स्थान पर रहे, और स्वास्तिक एवं अथर्व ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया। चौथी कक्षा में सान्या अवस्थी पहले स्थान पर रहीं, रितिक ने दूसरा स्थान प्राप्त किया और अक्षज तीसरे स्थान पर रहे। पाँचवीं कक्षा में जागृति ठाकुर पहले स्थान पर रहीं, आशी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया और काव्या शर्मा और प्रियांशी ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया।

विद्यालय के प्राचार्य एसडी लखनपाल ने बच्चों की कलाकृतियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ छात्रों में आत्मविश्वास बढ़ाने में मदद करती हैं और उनके मनोबल को ऊँचा करती हैं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर में कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल ने जीता वॉलीबाल प्रैक्टिस मैच, पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गोजू को दोनों सेटों में हराया

शाहपुर में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गोजू में आयोजित मैत्रीपूर्ण वॉलीबाल प्रैक्टिस मैच में कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल, शाहपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मेजबान टीम को दोनों सेटों में हराकर मुकाबला अपने नाम किया। मैच में खिलाड़ियों ने खेल भावना, टीमवर्क और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का शानदार प्रदर्शन किया।

बिना कोचिंग मेहनत के दम पर रचा इतिहास, धर्मशाला कॉलेज की प्रियंका कुमारी बनीं इतिहास विषय की लेक्चरर

राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला की पूर्व छात्रा प्रियंका कुमारी ने बिना किसी कोचिंग के अपनी मेहनत और लगन के दम पर इतिहास विषय की लेक्चरर बनकर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। बोह घाटी के रुलहेड़ गांव की प्रियंका अब CBSE स्कूल में इतिहास विषय पढ़ाएंगी।

NHM Salary Hike: हिमाचल में 7 साल सेवा वाले कर्मचारियों की सैलरी बढ़ी, 56,100 रुपये तक होगी बेस सैलरी; जानें 3% और 5% बढ़ोतरी...

हिमाचल प्रदेश में NHM के अनुबंध कर्मचारियों के वेतन ढांचे में बड़ा बदलाव किया गया है। सात साल की सेवा पूरी करने वालों को 56,100 रुपये तक की संशोधित बेस सैलरी, 3 फीसदी एकमुश्त बढ़ोतरी और 2027 से सालाना 3 फीसदी इंक्रीमेंट मिलेगा।

हिमाचल में पेंशनरों और कर्मचारियों के मुद्दे पर अनुराग ठाकुर का सुक्खू सरकार पर हमला, बोले- 15% DA और 2016 के वित्तीय लाभ लंबित;...

धर्मशाला में भाजपा पूर्व कर्मचारी प्रकोष्ठ के सम्मेलन में अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस सरकार पर कर्मचारियों और पेंशनरों की अनदेखी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि 15 प्रतिशत डीए और वर्ष 2016 के वित्तीय लाभ लंबित हैं। वहीं घनश्याम शर्मा ने भी पेंशनरों की मांगें जल्द पूरी करने की मांग उठाई।