Himachal: हिमाचल में 108-102 एम्बुलेंस कर्मचारियों की हड़ताल की चेतावनी, आपातकालीन सेवाओं पर पड़ सकता है बड़ा असर

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ मानी जाने वाली 108 और 102 एम्बुलैंस सेवाओं पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। राज्य स्तरीय एम्बुलैंस कॉन्ट्रैक्ट यूनियन ने अपनी मांगों को लेकर आर-पार की लड़ाई का ऐलान किया है और 5 अप्रैल, रविवार को शाम 8 बजे से प्रदेशव्यापी हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है। यह हड़ताल 11 अप्रैल सुबह 8 बजे तक जारी रहेगी, जिससे राज्यभर में एमरजेंसी सेवाओं पर गहरा असर पड़ सकता है।

यूनियन के अध्यक्ष सुनील दत्त और महासचिव बालक राम ने बताया कि इस कदम के पीछे मजबूरी है। कंपनी द्वारा लगभग 50 कर्मचारियों को बिना किसी ठोस कारण के नौकरी से निकाल दिया गया है, जबकि लंबे समय से कर्मचारियों के वेतन में हो रही विसंगतियों को भी नहीं सुधारा गया। इसके अलावा कर्मचारियों ने कंपनी प्रबंधन पर मानसिक और प्रशासनिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं। यूनियन का कहना है कि उन्होंने नियमानुसार 14 दिन पहले ही सरकार और प्रबंधन को हड़ताल का नोटिस दे दिया था, लेकिन कोई पहल नहीं की गई।

विशेषज्ञों का कहना है कि पूर्व अनुभवों के आधार पर यह हड़ताल आम जनता के लिए गंभीर समस्या खड़ी कर सकती है। ग्रामीण और दुर्गम क्षेत्रों में 108 एम्बुलेंस सेवा ही जीवनरेखा मानी जाती है। इस हड़ताल के दौरान मरीजों को निजी वाहन या अन्य सरकारी साधनों पर निर्भर रहना पड़ेगा, जो अक्सर समय पर उपलब्ध नहीं होते। अब यह देखने वाली बात है कि क्या सरकार समय रहते हस्तक्षेप कर इस संकट को टाल पाएगी या प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाएं अस्थायी रूप से ठप हो जाएंगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: बीएड में प्रवेश का अवसर, द्रोणाचार्य कॉलेज ऑफ एजुकेशन रैत में रिक्त सीटों के लिए ऑन-स्पॉट काउंसलिंग, मैनेजमेंट कोटा में भी सीटें उपलब्ध

बीएड में प्रवेश लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए द्रोणाचार्य कॉलेज ऑफ एजुकेशन, रैत में अवसर है। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कुछ सीटें रिक्त हैं। रिक्त सीटों पर ऑन-स्पॉट ओपन ऑफलाइन काउंसलिंग के माध्यम से प्रवेश दिया जा रहा है, जबकि मैनेजमेंट कोटा में भी कुछ सीटें उपलब्ध हैं।

Kangra: हटवास में सावन और कांवड़ यात्रा समापन पर विशाल भंडारा, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

हटवास में सावन माह और कांवड़ यात्रा के समापन पर सनातनी हिन्दू कमेटी और स्थानीय दुकानदारों के सहयोग से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। स्थानीय लोगों, श्रद्धालुओं और कांवड़ियों ने प्रसाद ग्रहण किया।

Kangra: कछियारी-रानीताल फोरलेन पर बड़ा हादसा टला, पहाड़ी से गिरी भारी चट्टान; बचने के प्रयास में पलटी कार, 5 लोग सुरक्षित

कछियारी-रानीताल फोरलेन पर बाथू पुल के पास पहाड़ी से भारी चट्टान सड़क पर गिरने से अफरा-तफरी मच गई। चट्टान से बचने के प्रयास में ऑल्टो कार पलट गई, लेकिन एयरबैग खुलने से एक ही परिवार के पांच लोग सुरक्षित बच गए।

शिमला में बिना OTP, कॉल या लिंक के खाते से उड़ गए करीब 2 लाख, FD भी नहीं बची; साइबर ठगी ने बढ़ाई चिंता

शिमला के समरहिल में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बिना OTP, फोन कॉल या लिंक पर क्लिक किए एक व्यक्ति के SBI और ICICI खातों से 1.99 लाख रुपये निकाल लिए गए। ICICI की FD से भी 1 लाख रुपये निकाले गए।