HPU B.Ed 2026: ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू, 11 मई तक, ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) ने बीएड कोर्स में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। शनिवार से आवेदन शुरू हो गए हैं और इच्छुक उम्मीदवार अब 11 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस साल एचपीयू, एसपीयू मंडी के अधीन सभी निजी बीएड कॉलेजों में दाखिले के लिए कॉमन एंट्रैंस टेस्ट का आयोजन करेगा।

एचपीयू के शिक्षा विभाग क्षेत्रीय केंद्र धर्मशाला के माध्यम से साथ ही सरकारी और निजी बीएड कॉलेजों की करीब 8,000 सीटों पर प्रवेश के लिए आवेदन किए जा सकते हैं। यह दो वर्षीय बीएड कोर्स प्रवेश परीक्षा के आधार पर दिया जाएगा। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश परीक्षा 23 मई को आयोजित की जाएगी।

एचपीयू के परीक्षा नियंत्रक प्रो. श्याम लाल कौशल ने बताया कि आवेदन करने से पहले उम्मीदवार बीएड विवरण पुस्तिका में दिए गए विस्तृत निर्देशों को ध्यान से पढ़ें। यह विवरण पुस्तिका विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। अतिरिक्त जानकारी के लिए अभ्यर्थी 0177-2833648 और 0177-2833588 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा कार्य दिवस में विश्वविद्यालय के बीएड प्रवेश प्रकोष्ठ या संगणक केंद्र से भी जानकारी ली जा सकती है।

बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए कुल 14 शहरों में परीक्षा केंद्र स्थापित किए जाएंगे। इन शहरों में शिमला, सोलन, नाहन, धर्मशाला, सुंदरनगर, मंडी, कुल्लू, ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, रामपुर बुशहर, कांगड़ा और चम्बा शामिल हैं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Mandi: मंडी में चलती HRTC बस के अचानक निकल गए दोनों पिछले पहिए, मचा हड़कंप; चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

मंडी के डुघल के पास चलती HRTC बस के दोनों पिछले पहिए अचानक निकल गए। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए बस को नियंत्रित कर रोक दिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद चैलचौक-जंजैहली मार्ग करीब ढाई घंटे बंद रहा।

Kangra: ज्वालामुखी के मंदिर में मूर्तियां खंडित करने के बाद 10 घंटे में आरोपी गिरफ्तार, नशे में घर के विवाद के बाद उठाया कदम;...

ज्वालामुखी के गणेश कॉलोनी स्थित शनिदेव मंदिर में शनि देव और भैरव बाबा की मूर्तियां खंडित करने के मामले में पुलिस ने करीब 10 घंटे में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने नशे की हालत में घर के विवाद के बाद गुस्से में तोड़फोड़ करने की बात कही है।

बिलासपुर में 8 अक्टूबर को 7 घंटे बिजली रहेगी बंद, धौलरा समेत आसपास के इलाकों में प्रभावित होगी सप्लाई

बिलासपुर के धौलरा और आसपास के क्षेत्रों में 8 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत लाइनों की मरम्मत और पेड़ों की कांट-छांट के चलते शटडाउन लिया जाएगा।

कुल्लू में स्वच्छता पर बड़ा एक्शन, 75 प्रतिष्ठानों की जांच के बाद 6 चालान; 8 हजार रुपये जुर्माना वसूला

कुल्लू शहर में स्वच्छता अभियान के तहत 75 प्रतिष्ठानों की जांच की गई। नियमों का उल्लंघन मिलने पर 6 चालान किए गए और 8 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। प्रतिबंधित प्लास्टिक सामग्री भी जब्त की गई।