Una: मां चिंतपूर्णी दरबार में गुप्त दान ने चौंकाया: पंजाब के श्रद्धालु दंपति ने चढ़ाया 25 तोले सोने का मुकुट, कीमत 50 लाख तक

Date:

--Advertisement--

विश्व प्रसिद्ध मां चिंतपूर्णी मंदिर में सोमवार सुबह आरती के दौरान आस्था का एक अनूठा दृश्य देखने को मिला। पंजाब से आए एक श्रद्धालु दंपति ने मां चिंतपूर्णी की पावन पिंडी पर लगभग 25 तोले सोने का मुकुट और टीका अर्पित कर अपनी श्रद्धा व्यक्त की। यह बहुमूल्य भेंट मां के चरणों में गुप्त दान के रूप में चढ़ाई गई, जिसने मंदिर में उपस्थित श्रद्धालुओं को भावुक कर दिया।

मंदिर के पुजारी संदीप कालिया ने बताया कि सुबह आरती के समय वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विधिपूर्वक पूजा-अर्चना की गई और उसके बाद सोने का मुकुट और टीका मां की पावन पिंडी पर सुशोभित किया गया। उन्होंने बताया कि यह श्रद्धालु दंपति पंजाब राज्य से संबंध रखता है और उन्होंने अपना नाम सार्वजनिक न करने की इच्छा जताई है।

पुजारी के अनुसार, श्रद्धालु दंपति ने कहा कि मां चिंतपूर्णी की उन पर विशेष कृपा रही है और इसी आस्था के चलते उन्होंने अपनी खुशी से यह गुप्त दान किया है। आधुनिक तकनीक और बारीक कारीगरी से तैयार किया गया यह सोने का मुकुट मां की पावन पिंडी की शोभा को और अधिक बढ़ा रहा है।

मंदिर प्रशासन के अनुसार, इस सोने के मुकुट और टीका की अनुमानित बाजार कीमत लगभग 45 लाख से 50 लाख रुपए के बीच बताई जा रही है। इस भेंट के बाद मंदिर में श्रद्धालुओं के बीच श्रद्धा और उत्साह का माहौल और भी बढ़ गया है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: बीएड में प्रवेश का अवसर, द्रोणाचार्य कॉलेज ऑफ एजुकेशन रैत में रिक्त सीटों के लिए ऑन-स्पॉट काउंसलिंग, मैनेजमेंट कोटा में भी सीटें उपलब्ध

बीएड में प्रवेश लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए द्रोणाचार्य कॉलेज ऑफ एजुकेशन, रैत में अवसर है। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कुछ सीटें रिक्त हैं। रिक्त सीटों पर ऑन-स्पॉट ओपन ऑफलाइन काउंसलिंग के माध्यम से प्रवेश दिया जा रहा है, जबकि मैनेजमेंट कोटा में भी कुछ सीटें उपलब्ध हैं।

Kangra: हटवास में सावन और कांवड़ यात्रा समापन पर विशाल भंडारा, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

हटवास में सावन माह और कांवड़ यात्रा के समापन पर सनातनी हिन्दू कमेटी और स्थानीय दुकानदारों के सहयोग से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। स्थानीय लोगों, श्रद्धालुओं और कांवड़ियों ने प्रसाद ग्रहण किया।

Kangra: कछियारी-रानीताल फोरलेन पर बड़ा हादसा टला, पहाड़ी से गिरी भारी चट्टान; बचने के प्रयास में पलटी कार, 5 लोग सुरक्षित

कछियारी-रानीताल फोरलेन पर बाथू पुल के पास पहाड़ी से भारी चट्टान सड़क पर गिरने से अफरा-तफरी मच गई। चट्टान से बचने के प्रयास में ऑल्टो कार पलट गई, लेकिन एयरबैग खुलने से एक ही परिवार के पांच लोग सुरक्षित बच गए।

शिमला में बिना OTP, कॉल या लिंक के खाते से उड़ गए करीब 2 लाख, FD भी नहीं बची; साइबर ठगी ने बढ़ाई चिंता

शिमला के समरहिल में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बिना OTP, फोन कॉल या लिंक पर क्लिक किए एक व्यक्ति के SBI और ICICI खातों से 1.99 लाख रुपये निकाल लिए गए। ICICI की FD से भी 1 लाख रुपये निकाले गए।