Himachal: स्मार्ट मीटर का ‘झटका’: 20 दिन में आया 1 लाख से ज्यादा का बिजली बिल, जांच में निकली बड़ी तकनीकी गड़बड़ी

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के देहरा विद्युत विभाग के अंतर्गत आने वाले गांव ढोंटा में स्मार्ट मीटर की कार्यप्रणाली को लेकर एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक स्थानीय दुकानदार निशांत कुमार उस समय हैरान रह गए जब उनके घर में हाल ही में लगाए गए स्मार्ट मीटर ने केवल 20 दिनों का बिजली बिल 1 लाख रुपए से अधिक दिखा दिया। घरेलू उपयोग के लिए इतनी बड़ी राशि का बिल देखकर उनके होश उड़ गए और उन्होंने तुरंत विद्युत विभाग में शिकायत दर्ज करवाई।

निशांत कुमार ने बताया कि उनके घर में केवल सामान्य विद्युत उपकरणों का ही उपयोग होता है और इतनी अधिक बिजली खपत होना पूरी तरह असंभव है। उन्होंने आशंका जताई कि या तो स्मार्ट मीटर में गंभीर तकनीकी खराबी है या फिर डाटा फीडिंग और ट्रांसमिशन के दौरान विभाग की ओर से कोई बड़ी लापरवाही हुई है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए देहरा विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता बलेश कुमार ने उपभोक्ता को आश्वस्त किया कि प्रथम दृष्टया यह एक तकनीकी त्रुटि प्रतीत होती है। उन्होंने बताया कि कई बार स्मार्ट मीटर के सिस्टम अपडेट या डाटा ट्रांसमिशन के दौरान सॉफ्टवेयर में गड़बड़ी आ जाती है, जिससे असामान्य बिल जनरेट हो सकते हैं। विभाग ने तुरंत तकनीकी जांच के आदेश दिए और जांच में पाया गया कि बिल वास्तव में गलत था।

इसके बाद विभाग ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए त्वरित कार्रवाई की और 1 लाख रुपए से अधिक के बिल को ठीक कर दिया। सुधार के बाद वास्तविक बिल लगभग 600 रुपए निकला। निशांत कुमार ने संशोधित बिल जमा कर राहत की सांस ली। इस घटना के बाद अधिशासी अभियंता ने अन्य उपभोक्ताओं से भी अपील की है कि यदि उनके बिल में किसी प्रकार की विसंगति दिखाई दे तो घबराएं नहीं, बल्कि सीधे विभाग से संपर्क करें, ताकि समय रहते त्रुटि को ठीक किया जा सके।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर के डड़म्ब की बेटी जेसमीन शर्मा ने चमकाया नाम, MSc बॉटनी में हासिल किया गोल्ड मेडल; अब PhD कर बनने का है...

शाहपुर तहसील के डड़म्ब गांव की जेसमीन शर्मा ने केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला के दीक्षांत समारोह में एमएससी बॉटनी में गोल्ड मेडल हासिल किया। वर्तमान में वह CSIR-IHBT पालमपुर में पीएचडी कर रही हैं और प्रोफेसर बनकर शोध को बढ़ावा देना चाहती हैं।

जर्मनी में हुई मुलाकात, करसोग में पालकी पर सवार होकर दुल्हन लेने पहुंचा इंग्लैंड का दूल्हा; नेहा ने विदेश में की है PhD

मंडी के करसोग में इंग्लैंड के थॉमस ने हिमाचल की नेहा चौहान से हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार शादी की। जर्मनी में हुई मुलाकात के बाद दोनों ने करसोग में सात फेरे लिए। नेहा ने जर्मनी से कृषि एवं पर्यावरण विषय में पीएचडी की है।

Kangra: मेजर विजय सिंह मनकोटिया के 87वें जन्मदिवस पर उठी बड़ी मांग, शाहपुर कॉलेज का नाम उनके नाम पर रखने की मांग; प्रतिमा स्थापित...

मेजर विजय सिंह मनकोटिया के 87वें जन्मदिवस पर भाजपा किसान मोर्चा के आईटी संयोजक प्रणव शर्मा ने शाहपुर कॉलेज का नाम उनके नाम पर रखने और उनकी प्रतिमा स्थापित करने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि निधन के करीब दो महीने बाद भी सरकार ने कोई ठोस निर्णय नहीं लिया है।

Kangra: शाहपुर में पूर्व मंत्री मेजर विजय सिंह मनकोटिया की जयंती पर फल वितरण, सिविल अस्पताल में मरीजों और स्टाफ को बांटे फल

स्वर्गीय मेजर विजय सिंह मनकोटिया के जन्मदिवस पर शाहपुर सिविल अस्पताल में मरीजों और स्टाफ को फल बांटे गए। इस दौरान समर्थकों ने शाहपुर डिग्री कॉलेज का नाम उनके नाम पर रखने और शहर में उनकी प्रतिमा स्थापित करने की मांग उठाई।