हिमाचल

Solan: सोलन से अर्की ले जाई जा रही थी 200 पेटी अवैध शराब! पुलिस ने ट्रक समेत चालक को पकड़ा

सोलन पुलिस ने उपरली थड़ी गांव में एक ट्रक से 200 पेटी अवैध ओल्ड मोंक शराब बरामद की। चालक चेतराम सोलन से शराब लेकर अर्की जा रहा था। पुलिस ने ट्रक जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके आपराधिक रिकॉर्ड की जांच जारी है। यह कार्रवाई पुलिस चौकी सुबाथू की बड़ी कामयाबी मानी जा रही है।

Shimla: वायु सेना में फाइटर कंट्रोलर बनी शिमला की साक्षी! ऑल इंडिया में 15वां रैंक हासिल कर बढ़ाया प्रदेश का मान

शिमला की साक्षी कोमर ने भारतीय वायु सेना में फाइटर कंट्रोलर बनकर इतिहास रच दिया। ऑल इंडिया में 15वां रैंक हासिल करने वाली साक्षी ने हिमाचल का नाम रोशन किया है। ताराहॉल स्कूल की यह होनहार बेटी अब लखनऊ में वायु सेना में सेवा दे रही है, और उसकी सफलता नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा बन गई है।

Una: ऊना का मोतीलाल हत्याकांड: शादी के नाम पर दिए थे 2 लाख रुपये, पैसों के विवाद में दोस्त ने कर दी हत्या —...

ऊना के मरवाड़ी हत्याकांड में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस ने आरोपी से सोने की अंगूठी और वारदात के कपड़े बरामद किए हैं। पैसों के विवाद में हुई यह हत्या अब पूरी तरह बेनकाब हो चुकी है। पुलिस जांच अब वारदात के हर पहलू की गहराई से कर रही है।

Kangra: बेटे ने 80 वर्षीय मां पर किया बेरहमी से हमला, सिर और टांगों पर गहरे घाव

हिमाचल के कांगड़ा जिले के गांव सहलाना में एक दिल दहला देने वाली घटना हुई, जहां बेटे रणजीत ने अपनी बुजुर्ग मां सत्या देवी पर हमला कर दिया। महिला के सिर और टांगों पर गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर पीड़िता का मेडिकल करवाया और जांच शुरू कर दी है।

Mandi: हिमाचल: सेना के जांबाज कर्नल तेजेंद्र सिंह पंचतत्व में विलीन, अंतिम यात्रा में गूंजे “अमर रहे” के नारे

हिमाचल के मंडी जिले के तरैमला गांव के सेना अधिकारी कर्नल तेजेंद्र सिंह का हृदयाघात से निधन हो गया। मंगलवार को उनके पैतृक गांव में पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम यात्रा में “अमर रहे” के नारे गूंजे।

Kangra: “क्या भाजपा नेता सरकार गिराने की साजिश रच रहे हैं?” — धर्मशाला में हुई गुप्त बैठक पर भड़के पूर्व मेयर देवेंद्र जग्गी

धर्मशाला के पूर्व मेयर देवेंद्र जग्गी ने भाजपा नेताओं पर गुप्त बैठक कर कांग्रेस सरकार को अस्थिर करने की साजिश रचने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि अगर मीडिया रिपोर्ट्स सही हैं, तो यह राजनीतिक अनुशासन का खुला उल्लंघन है। जग्गी ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और भाजपा नेता सुधीर शर्मा पर भी सवाल उठाए और कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार मजबूत और स्थिर है।

Popular

Subscribe

--Advertisement--