Shimla: वायु सेना में फाइटर कंट्रोलर बनी शिमला की साक्षी! ऑल इंडिया में 15वां रैंक हासिल कर बढ़ाया प्रदेश का मान

Date:

--Advertisement--

शिमला की बेटी साक्षी कोमर ने भारतीय वायु सेना में फाइटर कंट्रोलर बनकर अपने परिवार और प्रदेश का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। साक्षी ने अपनी लगन और मेहनत के दम पर यह बड़ी सफलता हासिल की है, जिससे पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है।

साक्षी ने एसएसबी और एफसीएटी की लिखित परीक्षा में ऑल इंडिया में 15वां रैंक हासिल किया है, जो अपने आप में एक बेहद बड़ी उपलब्धि है। साक्षी शिमला के ताराहॉल स्कूल से पढ़ी हैं और वर्तमान में भारतीय वायु सेना, लखनऊ में तैनात हैं।

उनके पिता प्रशांत कोमर शिमला के जाने-माने व्यवसायी हैं, जबकि मां प्रीति कोमर ने हमेशा बेटी को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। साक्षी ने बताया कि उनकी सफलता के पीछे माता-पिता का मार्गदर्शन, शिक्षकों का सहयोग और उनका आत्मविश्वास ही असली ताकत रहा। उन्होंने कहा कि देश की सेवा करना उनके जीवन का सर्वोच्च उद्देश्य है।

प्रदेश भर में साक्षी की इस कामयाबी को लेकर बधाइयों का तांता लग गया है। लोग उनकी मेहनत और समर्पण को नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा मान रहे हैं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

शिमला में नशे के सौदागर पर पुलिस का बड़ा वार! घर से मिली 991 ग्राम अफीम और ₹2.12 लाख नकदी

शिमला पुलिस की स्पेशल सेल ने चौड़ा मैदान में बड़ी कार्रवाई करते हुए 991 ग्राम अफीम, 2.12 लाख रुपये नकदी और दो इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब पूरे नशा तस्करी नेटवर्क की जांच कर रही है।

हिमाचल में नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार! एक ही दिन में 2 कारों से 1.426 किलो चरस बरामद, 6 युवक गिरफ्तार

मंडी के सुंदरनगर में पुलिस ने एक ही दिन में दो अलग-अलग कारों से 1 किलो 426 ग्राम चरस बरामद कर छह युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब पूरे नशा तस्करी नेटवर्क की जांच में जुटी है।

शिमला-गगल फ्लाइट पर डबल मार! खराब मौसम के साथ दोगुना किराया, यात्रियों ने बनाया दूरी

शिमला-गगल के बीच एलायंस एयर की उड़ानें खराब मौसम और दोगुने हवाई किराए की वजह से प्रभावित हो रही हैं। यात्रियों ने बढ़े किराए के चलते सड़क मार्ग को प्राथमिकता देना शुरू कर दिया है।

30 हजार की बैटरियां चुराकर भागा था चोर, 24 घंटे में पुलिस ने दबोचा, स्कूटी भी जब्त

सोलन के कसौली में एचआरटीसी बस से 30 हजार रुपये की दो बैटरियां चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई स्कूटी भी बरामद हुई है।