Solan: सोलन से अर्की ले जाई जा रही थी 200 पेटी अवैध शराब! पुलिस ने ट्रक समेत चालक को पकड़ा

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ट्रक से 200 पेटी अवैध शराब (ओल्ड मोंक) बरामद की है। यह मामला छावनी क्षेत्र के साथ लगती शडियाना पंचायत के गांव उपरली थड़ी का है, जहां पुलिस चौकी सुबाथू को गुप्त सूचना मिली कि एक ट्रक में भारी मात्रा में शराब अवैध रूप से लाई जा रही है।

सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत नाका लगाया और संदिग्ध ट्रक को जांच के लिए रोका। जांच के दौरान ट्रक से 200 पेटियां शराब की बरामद हुईं। शुरुआती पूछताछ में पता चला है कि आरोपी चालक चेतराम, निवासी गांव घर्टगाड, डाकघर चनोन, तहसील बंजार, जिला कुल्लू, यह शराब सोलन से खरीदकर अर्की पहुंचाने वाला था।

पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही उसके पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि अवैध शराब तस्करी पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

NEET में सफलता के बाद शिखा शर्मा को IGMC शिमला में MBBS सीट, नगरोटा बगवां की खरठ पंचायत का बढ़ाया मान

कांगड़ा के नगरोटा बगवां के बाबा बड़ोह क्षेत्र की शिखा शर्मा ने NEET परीक्षा उत्तीर्ण कर IGMC शिमला में MBBS में प्रवेश हासिल किया है। खरठ पंचायत की बेटी की इस उपलब्धि से परिवार और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

चम्बा में भालू की दहशत से सहमे ग्रामीण, खेतों और घरों के पास लगातार हो रही मौजूदगी से बढ़ी चिंता

चम्बा के बनीखेत क्षेत्र की ग्राम पंचायत मनोला के गोली, टिकरू और मंधीयार गांव में जंगली भालू की लगातार मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत है। खेतों और घरों के आसपास भालू देखे जाने के बाद ग्रामीणों ने वन विभाग से पिंजरा लगाकर उसे पकड़ने की मांग की है।

मजदूर पिता की मेहनत बनी बेटियों की ताकत, सिरमौर की सगी बहनों काजल और मंजू ने UGC-NET परीक्षा की पास

सिरमौर के शिलाई स्थित बूटियाना गांव की सगी बहनों काजल शर्मा और मंजू शर्मा ने UGC-NET परीक्षा पास कर परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। काजल ने हिंदी और मंजू ने इतिहास विषय में सफलता हासिल की। दोनों के पिता दिहाड़ी-मजदूरी करते हैं।

शिमला में चिट्टे के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, पंजाब-हरियाणा से जुड़े तार; गुजरात एयरपोर्ट से भी आरोपी गिरफ्तार

शिमला पुलिस ने चिट्टे के संगठित अंतर्राज्यीय नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए तीन बड़े तस्करों को गिरफ्तार किया है। जांच में नेटवर्क के तार पंजाब और हरियाणा से जुड़े मिले। पुलिस ने वित्तीय लेनदेन और सप्लाई चैन की जांच के आधार पर आरोपियों तक पहुंच बनाई।