Kangra: “क्या भाजपा नेता सरकार गिराने की साजिश रच रहे हैं?” — धर्मशाला में हुई गुप्त बैठक पर भड़के पूर्व मेयर देवेंद्र जग्गी

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला: कांग्रेस नेता और धर्मशाला नगर निगम के पूर्व मेयर देवेंद्र जग्गी ने भाजपा नेताओं पर “राजनीतिक साजिश” रचने का गंभीर आरोप लगाया है।

उन्होंने कहा कि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बीते शुक्रवार रात भाजपा के कुछ नेता धर्मशाला में एक ऐसे व्यक्ति के घर पर गुप्त रूप से एकत्र हुए, जो हाल ही में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुआ है।

जग्गी ने सवाल उठाया कि अगर ये रिपोर्ट्स सच हैं, तो यह राजनीतिक अनुशासन और लोकतांत्रिक मर्यादा का खुला उल्लंघन है। उन्होंने कहा —

“किसी के निजी घर में बैठकर सरकार को अस्थिर करने की साजिश रचना किसी जिम्मेदार विपक्ष को शोभा नहीं देता।”

“क्या जयराम ठाकुर इतने कमजोर हो गए हैं?” — जग्गी के तीखे सवाल

देवेंद्र जग्गी ने कहा कि राजनीतिक मतभेद होना स्वाभाविक है, लेकिन ये मतभेद मर्यादा और नैतिकता के दायरे में होने चाहिए।

उन्होंने तंज कसते हुए कहा,

“क्या नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर इतने कमजोर हो गए हैं कि अब उन्हें अपनी ही पार्टी लाइन तोड़कर इस तरह की गुप्त बैठकों में शामिल होना पड़ रहा है?”

उन्होंने आगे सवाल किया —

“क्या कांग्रेस से गद्दारी कर भाजपा में शामिल हुए सुधीर शर्मा अब भाजपा के चाणक्य बन गए हैं, जिनके घर में चोरी-छिपे रणनीतियां बनाई जा रही हैं?”

जग्गी ने कहा कि यह सवाल सिर्फ कांग्रेस का नहीं, बल्कि हर जिम्मेदार हिमाचली नागरिक का है।

“कांग्रेस सरकार मजबूत है और सही दिशा में काम कर रही है”

कांग्रेस नेता ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में सरकार पूरी मजबूती के साथ काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने संसाधनों के ईमानदार उपयोग और जनकल्याण योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के जरिए राज्य को नई दिशा दी है।

“परिणाम आने में समय लग सकता है, लेकिन सरकार की दिशा सही है और नीयत पूरी तरह साफ है।” — देवेंद्र जग्गी

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: आंगनवाड़ी के 4 पदों पर फिर निकली भर्ती, 24 सितंबर तक आवेदन का मौका; जानें किस क्षेत्र की महिलाओं के लिए है अवसर

ज्वालामुखी उपमंडल में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के 1 और सहायिका के 3 रिक्त पदों के लिए फिर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। पात्र महिलाएं 24 सितंबर 2026 शाम 5 बजे तक देहरा कार्यालय में आवेदन जमा कर सकती हैं।

Kangra: नशा तस्कर पर नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3.32 करोड़ की संपत्ति जब्त; चरस के मामले से जुड़ा है पूरा मामला

नूरपुर पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए डमटाल के चरस मामले में आरोपी बलविंदर उर्फ बिल्ला की 3.32 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त करवाई है। सक्षम प्राधिकारी नई दिल्ली ने जब्ती की पुष्टि की है।

Kangra: 79 साल बाद करेरी क्षेत्र में दौड़ी बस, पंचायत प्रतिनिधियों ने विधायक केवल सिंह पठानिया का जताया आभार

करेरी क्षेत्र में 79 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद बस सेवा शुरू हो गई है। पंचायत प्रतिनिधियों और क्षेत्रवासियों ने रैत स्थित कांग्रेस कार्यालय में विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया से मुलाकात कर आभार जताया।

प्रशिक्षण से स्वरोजगार तक पहुंचा PNB RSETI, 10,620 युवाओं और महिलाओं को मिला हुनर; 7,408 ने शुरू की रोजगार की राह

पीएनबी आरसेटी ने ग्रामीण युवाओं और महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने में बड़ी भूमिका निभाई है। स्थापना से अब तक 10,620 प्रशिक्षार्थियों को प्रशिक्षण दिया गया, जिनमें 7,408 का सेटलमेंट हुआ और 6,428 प्रशिक्षार्थी स्वरोजगार से जुड़े हैं।