Kangra: बेटे ने 80 वर्षीय मां पर किया बेरहमी से हमला, सिर और टांगों पर गहरे घाव

Date:

--Advertisement--

इंदौरा (कांगड़ा) — हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले से इंसानियत को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। पंचायत मकड़ौली के गांव सहलाना में करीब 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला सत्या देवी पर उनके ही बेटे रणजीत ने बेरहमी से हमला कर दिया। इस हमले में सत्या देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं और उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

जानकारी के अनुसार, घटना के दौरान रणजीत ने अपनी मां पर इतना क्रूर वार किया कि उनके सिर और हाथ से खून बह निकला, जबकि दोनों टांगों पर चोटों के निशान भी पाए गए हैं। घायल अवस्था में सत्या देवी ने इंदौरा थाना पहुंचकर बेटे के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई।

पुलिस ने शिकायत मिलते ही तुरंत कार्रवाई करते हुए पीड़िता का मैडीकल परीक्षण करवाया और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मैडीकल रिपोर्ट आने के बाद आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

स्थानीय लोगों ने इस घटना पर गहरा दुख और आक्रोश जताया है। ग्रामीणों का कहना है कि ऐसा कृत्य न केवल अमानवीय है बल्कि समाज के लिए भी शर्मनाक उदाहरण है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

बिल-वाउचर में हेराफेरी कर सरकारी सब्सिडी लेने का आरोप, पिता-बेटे समेत 3 पर केस; जांच में चौंकाने वाले खुलासे

कांगड़ा के जवाली क्षेत्र में बागवानी विभाग की योजनाओं में फर्जी बिल-वाउचर और कूटरचित दस्तावेजों के जरिए लाखों रुपये की सब्सिडी लेने के आरोप में पिता-बेटे समेत तीन लोगों पर केस दर्ज हुआ है। सतर्कता ब्यूरो की जांच में फर्जी बिल, रिकॉर्ड में विसंगतियां और सब्सिडी वाली योजनाओं में कथित अनियमितताओं के कई मामले सामने आए हैं।

बद्दी में बंद गोदाम पर देर रात छापा, 4 लाख प्रतिबंधित दवाएं और इंजेक्शन बरामद; कारोबारी पर NDPS एक्ट में केस

बद्दी में औषधि नियंत्रण विभाग और पुलिस ने बंद गोदाम पर छापा मारकर करीब चार लाख प्रतिबंधित गोलियां-कैपसूल और इंजेक्शन बरामद किए हैं। मामले में एएस केमिकल के मालिक अंकित शुक्ला के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

शिमला में मिठाइयों पर बड़ी कार्रवाई, कॉकरोच मिलने पर 2 दुकानों के लाइसेंस सस्पेंड; गुलाबजामुन में मरी मक्खियां मिलने पर 10 किलो मिठाई नष्ट

शिमला में खाद्य सुरक्षा एवं विनियमन विभाग ने मिठाई दुकानों पर बड़ी कार्रवाई की है। बालूगंज में मिठाइयों में कॉकरोच मिलने पर दो प्रतिष्ठानों के खाद्य लाइसेंस निलंबित किए गए, जबकि बस स्टैंड की दुकान में गुलाबजामुन में मरी मक्खियां मिलने पर 10 किलो मिठाई नष्ट करवाई गई।

मणिमहेश कैलाश की चोटी पर चढ़ने निकला था गड़रिया, फिर जो हुआ उसे आज भी मानते हैं रहस्यमयी कहानी; जानें पूरी लोककथा

चंबा के भरमौर स्थित मणिमहेश कैलाश से जुड़ी गड़रिये की एक रहस्यमयी लोककथा आज भी श्रद्धालुओं के बीच चर्चित है। मान्यता है कि कैलाश की ओर चढ़ने का प्रयास करने वाला गड़रिया और उसके साथ मौजूद लोग पत्थर बन गए थे। हालांकि, इस कहानी का कोई वैज्ञानिक या ऐतिहासिक प्रमाण उपलब्ध नहीं है।