Una: ऊना का मोतीलाल हत्याकांड: शादी के नाम पर दिए थे 2 लाख रुपये, पैसों के विवाद में दोस्त ने कर दी हत्या — ऐसे खुली गुत्थी!

Date:

--Advertisement--

ऊना: हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट उपमंडल के बहुचर्चित मरवाड़ी मोतीलाल हत्याकांड की परतें अब पूरी तरह खुल गई हैं। पुलिस रिमांड के दौरान मुख्य आरोपी वकील सिंह ने कई सनसनीखेज खुलासे किए हैं। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने अपने दोस्त मोतीलाल की गला दबाकर हत्या की थी और फिर शव को रायपुर मरवाड़ी के जंगल में फेंक दिया, ताकि कोई पहचान न सके।

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर सोने की अंगूठी और वारदात के दिन पहने कपड़े बरामद कर लिए हैं। इन सबूतों से पुलिस की हत्या की थ्योरी अब पूरी तरह पुख्ता मानी जा रही है।

शादी के नाम पर दिए थे 2 लाख रुपये

जांच में खुलासा हुआ है कि मोतीलाल और वकील सिंह के बीच पैसों का पुराना विवाद चल रहा था। बताया गया कि मोतीलाल ने आरोपी को शादी के नाम पर 2 लाख रुपये उधार दिए थे। लेकिन जब आरोपी ने पैसे लौटाने से मना किया तो दोनों के बीच मतभेद गहराते गए।

कई बार टालमटोल के बाद 7 अगस्त की सुबह मोतीलाल खुद पैसे मांगने पहुंचा, और वहीं से उसकी जिंदगी की आखिरी सुबह शुरू हुई।

गला दबाकर की थी हत्या

पुलिस के अनुसार, दोनों स्कूटी पर सवार होकर इलाके में घूम रहे थे। इस दौरान पैसों को लेकर बहस बढ़ गई और वकील सिंह ने गुस्से में मोतीलाल को धक्का देकर गिरा दिया। जब मोतीलाल ने विरोध किया, तो उसने उसका गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को घसीटकर जंगल में फेंक दिया।

Advertisement – HIM Live Tv

अढ़ाई महीने बाद खुला राज

यह मामला 17 अगस्त को उजागर हुआ, जब रायपुर मरवाड़ी के जंगल से सड़ी-गली हालत में एक शव मिला। कपड़ों और जूतों से पहचान पठानकोट निवासी मोतीलाल (55) के रूप में हुई।

शुरुआत में पुलिस ने इसे गुमशुदगी का मामला माना, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर और गर्दन पर गंभीर चोटें मिलने के बाद हत्या की पुष्टि हो गई। डीएनए रिपोर्ट के मिलान के बाद वकील सिंह पर शक गहराया और जांच का रुख बदल गया।

क्या बोले एसएसपी ऊना

एसएसपी ऊना सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि पुलिस ने आरोपी से पूछताछ के दौरान हत्या से जुड़े ठोस सबूत बरामद किए हैं। उन्होंने कहा कि यह भी जांच की जा रही है कि घटना के वक्त कोई और व्यक्ति आरोपी के साथ था या नहीं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रैत में 7 दिवसीय NSS शिविर संपन्न, नशामुक्त भारत पर नुक्कड़ नाटक ने लूटी वाहवाही

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रैत में सात दिवसीय NSS विशेष शिविर का समापन समारोह उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया। अक्षित और उनके साथियों के नशामुक्त भारत पर आधारित नुक्कड़ नाटक को खूब सराहना मिली, जबकि विद्यार्थियों ने भांगड़ा भी प्रस्तुत किया। प्रधानाचार्य शमशेर भारती ने स्वयंसेवकों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया।

Kangra: पालमपुर में पार्सल से 10.41 ग्राम चिट्टा बरामद, 27 साल के दो युवक जांच के घेरे में; एक गिरफ्तार, दूसरे की तलाश जारी

कांगड़ा पुलिस ने पालमपुर के मेन बाजार स्थित गुरु कृपा हैंडलूम में तलाशी के दौरान एक पार्सल से 10.41 ग्राम चिट्टा बरामद किया। मामले में 27 वर्षीय अमित कुमार को गिरफ्तार किया गया है, जबकि पालमपुर निवासी वरुण खन्ना की तलाश जारी है। पुलिस ने एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Kangra: शाहपुर दशहरा खेल प्रतियोगिता 2026: कबड्डी और वॉलीबॉल के मुकाबलों में मिलेंगे 25 हजार रुपये तक के नकद पुरस्कार, पंजीकरण 17 सितंबर तक

शाहपुर दशहरा खेल प्रतियोगिता 2026 में कबड्डी और वॉलीबॉल के मुकाबले आयोजित होंगे। लड़कों की सीनियर ओपन टीमों के लिए विजेता पुरस्कार 25,000 रुपये तक रखा गया है, जबकि लड़कियों की स्कूली टीमों के लिए प्रवेश निःशुल्क है। प्रतियोगिता शाहपुर ग्राउंड में होगी। पंजीकरण और जानकारी के लिए 98829 71061 या 98055 08774 पर संपर्क करें।

Kangra: पिता की स्मृति में केवल सिंह पठानिया ने तल माता मंदिर को दिया खास तोहफा, भव्य प्रवेश द्वार और सीढ़ियों का किया लोकार्पण

शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने अपने स्वर्गीय पिता कर्म सिंह पठानिया की स्मृति में तल माता मंदिर मार्ग पर बने भव्य प्रवेश द्वार और सीढ़ियों का लोकार्पण किया। उनकी माता विद्या देवी ने इनका निर्माण करवाया। इस अवसर पर पूजा-अर्चना, हवन और भंडारे का आयोजन हुआ। निर्माण से मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी।