हिमाचल

Himachal: अब हिमाचल के घरों में स्मार्ट मीटर: बिजली का प्रीपेड विकल्प और बिल रीडिंग में 100% पारदर्शिता!

हिमाचल प्रदेश में पुराने बिजली मीटरों को स्मार्ट मीटर से बदलने का काम तेज़ी से चल रहा है। अब उपभोक्ता प्रीपेड बिजली का विकल्प इस्तेमाल कर सकेंगे और रीयल-टाइम मीटर रीडिंग से बिलिंग में पूरी पारदर्शिता मिलेगी।

Shimla: शिमला में फोरलेन सड़क धंसने से बड़ा हादसा टला: HRTC बस फँसी, स्कूली छात्रा गिरी गड्ढे में; मंत्री ने NHAI पर साधा निशाना

शिमला के भट्टाकुफर चौक पर फोरलेन निर्माणाधीन सड़क अचानक धंस गई, जिससे एक स्कूल बस फँस गई और एक छात्रा गड्ढे में गिर पड़ी। बच्ची को सुरक्षित बचा लिया गया, जबकि मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने NHAI पर गंभीर आरोप लगाए।

Bilaspur: जल तरंग जोश महोत्सव में जोश भरते वरिष्ठ नागरिक! 78 साल तक के एथलीटों ने ट्रैक पर दिखाया दम

जल तरंग जोश महोत्सव के दूसरे दिन बिलासपुर में वरिष्ठ नागरिकों की दौड़ प्रतियोगिताएं आकर्षण का केंद्र रहीं। 78 वर्ष तक के प्रतिभागियों ने 100 और 200 मीटर रेस के साथ रिले स्पर्धाओं में बेहतरीन प्रदर्शन किया।

Kullu: कुल्लू में बड़ी कार्रवाई! पुलिस ने पकड़ा नेपाली युवक, 698 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार

कुल्लू के सिउंड क्षेत्र में नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने एक नेपाली युवक को 698 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ NDPS Act की धारा 20 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Shimla: शिमला में बर्फबारी से निपटने की बड़ी तैयारी! पुलिस तैनात करेगी 150 जवान, 5 सेक्टरों में कसा सुरक्षा घेरा

शिमला पुलिस ने बर्फबारी से निपटने के लिए बड़ी तैयारी शुरू कर दी है। जिला को 5 सेक्टरों में बांटा गया है और 150 पुलिस व एसडीआरएफ जवान तैनात किए जाएंगे। संवेदनशील क्षेत्रों में 24x7 टीमें और 4x4 वाहन राहत कार्यों के लिए उपलब्ध रहेंगे।

Chamba: चम्बा में नशा माफिया पर बड़ी कार्रवाई! मां-बेटा गिरफ्तार, घर से बरामद हुए 5 लाख नकद और 12 मोबाइल—मोहल्ले में फूटा गुस्सा

चम्बा पुलिस ने सुल्तानपुर मोहल्ले में बड़ी छापेमारी कर मां-बेटे को चिट्टा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया। घर से 6 ग्राम चिट्टा, 5 लाख रुपये नकद, 12 मोबाइल और क्यूआर कोड बरामद हुए। कार्रवाई के बाद स्थानीय लोगों में भारी गुस्सा देखने को मिला।

Popular

Subscribe

--Advertisement--