Shimla: शिमला में फोरलेन सड़क धंसने से बड़ा हादसा टला: HRTC बस फँसी, स्कूली छात्रा गिरी गड्ढे में; मंत्री ने NHAI पर साधा निशाना

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में फोरलेन निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। शनिवार सुबह भट्टाकुफर चौक पर उस समय बड़ी दुर्घटना होने से बच गई, जब एक HRTC की स्कूल बस को मोड़ते समय अचानक सड़क का हिस्सा धंस गया।

घटना फोरलेन निर्माणाधीन क्षेत्र में हुई, जहाँ सड़क धंसने के बाद एक बड़ा गड्ढा बन गया। इस दौरान एक स्कूली छात्रा गड्ढे में गिर गई, लेकिन स्थानीय लोगों की तत्परता से रस्सी की मदद से बच्ची को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। राहत की बात यह रही कि बच्ची को किसी प्रकार की गंभीर चोट नहीं आई।

घटना के बाद इलाके में दहशत और नाराजगी का माहौल है। लोगों का कहना है कि निर्माण स्थल पर गुणवत्ता और सुरक्षा को लेकर लगातार लापरवाही की जा रही है, जिसके चलते आमजन की जान खतरे में पड़ रही है।

मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने इस घटना पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए NHAI की कार्यप्रणाली को कटघरे में खड़ा किया। उन्होंने कहा कि फोरलेन निर्माण की खराब गुणवत्ता पहले भी कई इमारतों के ढहने और अन्य हादसों का कारण बन चुकी है। अब स्थिति यह हो गई है कि बच्चे भी असुरक्षित हैं।

अनिरुद्ध सिंह ने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से इस घटना का संज्ञान लेने और जिम्मेदार एजेंसियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि सरकार जनता की जान से खिलवाड़ किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं करेगी और ऐसे मामलों पर सख्त रुख अपनाया जाएगा।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर दशहरा उत्सव-2026 का भव्य आगाज, मंत्री राजेश धर्माणी और विधायक केवल सिंह पठानिया की मौजूदगी में निकली शोभा यात्रा

जिला स्तरीय दशहरा उत्सव शाहपुर-2026 का शुभारंभ रामेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना और भव्य शोभा यात्रा के साथ हुआ। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री राजेश धर्माणी और विधायक केवल सिंह पठानिया शामिल हुए। शोभा यात्रा एसडीएम कार्यालय से 39 मील स्थित दशहरा मैदान तक निकाली गई।

Kangra: शाहपुर में CIA टीम की बड़ी कार्रवाई, दरगेला पंचायत के थंबा गांव के 19 वर्षीय युवक से 4.48 ग्राम चिट्टा बरामद; NDPS एक्ट...

कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने शाहपुर के घटनालु में कार्रवाई करते हुए 19 वर्षीय युवक कर्तव्य पठानिया को 4.48 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ NDPS Act के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Kangra: शाहपुर के कनोल स्कूल में 8 किशोरियों को लगी HPV वैक्सीन, धर्मशाला में 100 शिक्षकों को दिया गया WIFS प्रशिक्षण

कांगड़ा जिले के कनोल स्कूल में HPV टीकाकरण सत्र के दौरान 8 लाभार्थियों को वैक्सीन लगाई गई। वहीं, धर्मशाला में लगभग 100 शिक्षकों को WIFS कार्यक्रम के तहत आयरन और फोलिक एसिड की गोलियों के लाभ व सही सेवन की जानकारी दी गई।

Kangra: शाहपुर स्कूल में गूंजे ‘सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा’ के नारे, भूकंप मॉक ड्रिल से छात्रों ने सीखे बचाव के तरीके

राजकीय उत्कृष्ट विद्यालय शाहपुर में भूकंप मॉक ड्रिल, सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली और विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने आपदा प्रबंधन और यातायात सुरक्षा के महत्वपूर्ण पहलुओं को सीखा।