Chamba: चम्बा में नशा माफिया पर बड़ी कार्रवाई! मां-बेटा गिरफ्तार, घर से बरामद हुए 5 लाख नकद और 12 मोबाइल—मोहल्ले में फूटा गुस्सा

Date:

--Advertisement--

जिला चम्बा में पुलिस ने नशा कारोबारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए सुल्तानपुर मोहल्ले में चल रहे एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने एक घर में छापेमारी कर मां-बेटे को चिट्टा (हेरोइन) तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया।

तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपी बीनता महाजन और उसके बेटे आर्यन महाजन के कब्जे से 6 ग्राम चिट्टा, 5 लाख रुपये नकद, 12 मोबाइल फोन, क्यूआर कोड, इलेक्ट्रॉनिक तराजू और नशा बेचने में इस्तेमाल होने वाली फॉइल बरामद की। बरामद हुए मोबाइल फोन और क्यूआर कोड यह संकेत देते हैं कि नशा खरीद-फरोख्त का यह नेटवर्क काफी बड़ा और व्यवस्थित तरीके से चल रहा था।

कार्रवाई के बाद मोहल्ले में खासकर महिलाओं का गुस्सा देखने को मिला। उनका कहना है कि इस घर में दिन-रात संदिग्ध युवकों की आवाजाही से वे लंबे समय से परेशान थीं। स्थानीय निवासियों ने आरोप लगाया कि इस परिवार ने कई बच्चों का भविष्य बर्बाद कर दिया। कई बच्चे अपने घरों से गहने और पैसे चोरी कर यहां से नशा खरीदते थे। लोगों ने साफ कहा कि वे अब इन दोनों को इस मोहल्ले में रहने नहीं देंगे।

एएसपी चम्बा हितेष लखनपाल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना सदर में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि बरामद हुए 12 मोबाइल फोन किन-किन संपर्कों के लिए उपयोग किए जा रहे थे। उन्होंने लोगों से अपील की कि यदि नशा तस्करी से जुड़ी कोई जानकारी मिले तो बिना झिझक पुलिस को बताएं, ताकि जिले को नशामुक्त बनाने के प्रयासों को और मजबूत किया जा सके।

पुलिस टीम अभी भी घर की विस्तृत तलाशी कर रही है और आशंका है कि और भी नशीले पदार्थ बरामद हो सकते हैं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर दशहरा उत्सव-2026 का भव्य आगाज, मंत्री राजेश धर्माणी और विधायक केवल सिंह पठानिया की मौजूदगी में निकली शोभा यात्रा

जिला स्तरीय दशहरा उत्सव शाहपुर-2026 का शुभारंभ रामेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना और भव्य शोभा यात्रा के साथ हुआ। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री राजेश धर्माणी और विधायक केवल सिंह पठानिया शामिल हुए। शोभा यात्रा एसडीएम कार्यालय से 39 मील स्थित दशहरा मैदान तक निकाली गई।

Kangra: शाहपुर में CIA टीम की बड़ी कार्रवाई, दरगेला पंचायत के थंबा गांव के 19 वर्षीय युवक से 4.48 ग्राम चिट्टा बरामद; NDPS एक्ट...

कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने शाहपुर के घटनालु में कार्रवाई करते हुए 19 वर्षीय युवक कर्तव्य पठानिया को 4.48 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ NDPS Act के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Kangra: शाहपुर के कनोल स्कूल में 8 किशोरियों को लगी HPV वैक्सीन, धर्मशाला में 100 शिक्षकों को दिया गया WIFS प्रशिक्षण

कांगड़ा जिले के कनोल स्कूल में HPV टीकाकरण सत्र के दौरान 8 लाभार्थियों को वैक्सीन लगाई गई। वहीं, धर्मशाला में लगभग 100 शिक्षकों को WIFS कार्यक्रम के तहत आयरन और फोलिक एसिड की गोलियों के लाभ व सही सेवन की जानकारी दी गई।

Kangra: शाहपुर स्कूल में गूंजे ‘सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा’ के नारे, भूकंप मॉक ड्रिल से छात्रों ने सीखे बचाव के तरीके

राजकीय उत्कृष्ट विद्यालय शाहपुर में भूकंप मॉक ड्रिल, सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली और विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने आपदा प्रबंधन और यातायात सुरक्षा के महत्वपूर्ण पहलुओं को सीखा।