Shimla: शिमला में बर्फबारी से निपटने की बड़ी तैयारी! पुलिस तैनात करेगी 150 जवान, 5 सेक्टरों में कसा सुरक्षा घेरा

Date:

--Advertisement--

इस बार शीत ऋतु में बर्फबारी से निपटने के लिए शिमला पुलिस ने पूरी तैयारी कर ली है। पुलिस प्रशासन ने पहले से ही प्लान तैयार करते हुए पूरे जिले को 5 सेक्टरों में बांटा है। बर्फ के दौरान आने वाली समस्याओं से निपटने के लिए पुलिस थाना स्तर पर 4 बाई 4 वाहनों के साथ जिला पुलिस और एसडीआरएफ के जवानों को तैनात किया जाएगा। कुल 150 पुलिस कर्मी इस अभियान में तैनात रहेंगे।

शिमला पुलिस ने संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान शुरू कर दी है, जहां हर साल भारी बर्फबारी के कारण रास्ते बंद हो जाते हैं। पुलिस थाना ढली, कुफरी, ठियोग, जुब्बल, चौपाल, खिड़की, चिड़गांव और नारकंडा में 24×7 इमरजेंसी टीमें तैनात की जाएंगी। एसडीआरएफ की अतिरिक्त टीमें भी मैदान में रहेंगी ताकि किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटा जा सके।

पुलिस उन स्थानों की जियो-मैपिंग भी कर रही है जहां बर्फबारी की संभावना अधिक रहती है, ताकि इन इलाकों में समय रहते राहत कार्य किया जा सके। जिला स्तर पर हुई बैठक में सभी एसएचओ को विस्तृत निर्देश दिए गए हैं।

एसएसपी शिमला संजीव गांधी ने बताया कि बर्फबारी के दौरान पर्यटकों और स्थानीय लोगों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जा रहा है। थाना स्तर पर तैनात 4 बाई 4 वाहनों में राहत सामग्री और बर्फबारी से निपटने के उपकरण भी उपलब्ध रहेंगे। उन्होंने कहा कि जिला पुलिस और एसडीआरएफ की संयुक्त टीमें हर समय अलर्ट रहेंगी ताकि यातायात, सुरक्षा और राहत कार्य प्रभावित न हों।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर दशहरा उत्सव-2026 का भव्य आगाज, मंत्री राजेश धर्माणी और विधायक केवल सिंह पठानिया की मौजूदगी में निकली शोभा यात्रा

जिला स्तरीय दशहरा उत्सव शाहपुर-2026 का शुभारंभ रामेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना और भव्य शोभा यात्रा के साथ हुआ। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री राजेश धर्माणी और विधायक केवल सिंह पठानिया शामिल हुए। शोभा यात्रा एसडीएम कार्यालय से 39 मील स्थित दशहरा मैदान तक निकाली गई।

Kangra: शाहपुर में CIA टीम की बड़ी कार्रवाई, दरगेला पंचायत के थंबा गांव के 19 वर्षीय युवक से 4.48 ग्राम चिट्टा बरामद; NDPS एक्ट...

कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने शाहपुर के घटनालु में कार्रवाई करते हुए 19 वर्षीय युवक कर्तव्य पठानिया को 4.48 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ NDPS Act के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Kangra: शाहपुर के कनोल स्कूल में 8 किशोरियों को लगी HPV वैक्सीन, धर्मशाला में 100 शिक्षकों को दिया गया WIFS प्रशिक्षण

कांगड़ा जिले के कनोल स्कूल में HPV टीकाकरण सत्र के दौरान 8 लाभार्थियों को वैक्सीन लगाई गई। वहीं, धर्मशाला में लगभग 100 शिक्षकों को WIFS कार्यक्रम के तहत आयरन और फोलिक एसिड की गोलियों के लाभ व सही सेवन की जानकारी दी गई।

Kangra: शाहपुर स्कूल में गूंजे ‘सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा’ के नारे, भूकंप मॉक ड्रिल से छात्रों ने सीखे बचाव के तरीके

राजकीय उत्कृष्ट विद्यालय शाहपुर में भूकंप मॉक ड्रिल, सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली और विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने आपदा प्रबंधन और यातायात सुरक्षा के महत्वपूर्ण पहलुओं को सीखा।