हिमाचल में 300 से ज्यादा क्लीनिक जांच के घेरे में, युवाओं को पर्ची पर नशे की दवाएं देने का चौंकाने वाला खुलासा

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश में नशे के खिलाफ चल रहे अभियान के बीच निजी क्लीनिकों और स्वास्थ्य सेवा से जुड़े कुछ संस्थानों की भूमिका भी जांच के दायरे में आ गई है। प्रदेश में 300 से अधिक निजी क्लीनिकों, अनधिकृत स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं और झोलाछाप डॉक्टरों की जांच की गई है। रिपोर्ट के अनुसार, इनमें आधे से अधिक ऐसे मामले सामने आए हैं, जहां मरीजों की आड़ में युवाओं को कथित तौर पर प्रतिबंधित और नशीली दवाएं पर्ची पर लिखी जा रही थीं। इस नेटवर्क में कुछ केमिस्टों की भूमिका भी जांच के दायरे में है।

Advertisement

प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की रिपोर्ट में नियंत्रित और नशीली दवाओं के संभावित दुरुपयोग को लेकर यह खुलासा हुआ है। पुलिस को आशंका है कि कुछ निजी क्लीनिकों की ड्रग तस्करों के साथ सांठगांठ हो सकती है और इनके जरिए युवाओं तक नशीली दवाएं पहुंचाई जा रही हैं।

300 से अधिक संदिग्ध क्लीनिकों की जांच

एसटीएफ, जिला पुलिस, स्वास्थ्य और औषधि विभाग की संयुक्त टीमों ने प्रदेशभर में 300 से अधिक संदिग्ध क्लीनिकों की जांच की। इस दौरान क्लीनिकों के लाइसेंस, चिकित्सकों का पंजीकरण और दवाओं के भंडारण की जांच की गई। इसके अलावा खरीद-बिक्री से जुड़े दस्तावेज और ओपीडी रिकॉर्ड भी खंगाले गए।

जांच में चिकित्सकीय जरूरत के नाम पर दवाओं के संभावित डायवर्जन का पहलू सामने आया है। पुलिस को आशंका है कि वैध उपचार के नाम पर हासिल की गई दवाओं का बाद में नशे के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। जांच के दायरे में ट्रामाडोल, अल्प्राजोलम, बुप्रेनॉर्फिन और कोडिन युक्त दवाएं शामिल हैं। टीमें फर्जी ओपीडी रिकॉर्ड के जरिए दवाओं का स्टॉक उठाने, बिना वैध अनुमति दवा वितरण और रिकॉर्ड में हेरफेर की भी पड़ताल कर रही हैं।

Advertisement

नियंत्रित दवाओं के इस्तेमाल की भी पड़ताल

जांच एजेंसियां निर्धारित मात्रा से अधिक नियंत्रित दवाओं के इस्तेमाल की भी जांच कर रही हैं। नशे की सप्लाई चेन की जांच अब केवल तस्करों तक सीमित नहीं रखी गई है। नशीली दवाओं की उपलब्धता में मदद करने वाले लोगों की भूमिका भी खंगाली जा रही है।

जांच में तस्करों, निजी क्लीनिकों और दवा सप्लाई नेटवर्क के बीच संभावित संपर्क की पड़ताल की जा रही है। एजेंसियां दवाओं की खरीद से लेकर उनके अवैध वितरण तक की पूरी कड़ी जोड़ने में जुटी हैं। यदि किसी स्तर पर मिलीभगत सामने आती है तो आपराधिक कार्रवाई की जाएगी। नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्रों की भी जांच की जा रही है।

Advertisement

पुलिस और जांच एजेंसियों ने स्पष्ट किया है कि सभी निजी क्लीनिक या चिकित्सा सेवा प्रदाता नशे के इस नेटवर्क में शामिल नहीं हैं। निरीक्षण का उद्देश्य नियमों के उल्लंघन, अनधिकृत चिकित्सा गतिविधियों और नियंत्रित दवाओं के संभावित दुरुपयोग की पहचान करना है।

कांगड़ा, सोलन और सिरमौर में सबसे ज्यादा मामले

जांच के दौरान सबसे अधिक मामले कांगड़ा, सोलन और सिरमौर जिलों में सामने आए हैं, जबकि किन्नौर और लाहौल-स्पीति में सबसे कम मामले मिले हैं। जिला पुलिस की ओर से ऐसे क्लीनिकों की विस्तृत पड़ताल शुरू कर दी गई है। जल्द ही इसकी विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी।

पूरी सप्लाई चेन की जांच, मददगार भी नहीं बचेंगे

हिमाचल प्रदेश के डीजीपी अशोक तिवारी ने कहा कि नशे के खिलाफ कार्रवाई अब केवल तस्करों तक सीमित नहीं है। पूरी सप्लाई चेन और नशे की उपलब्धता में मदद करने वाले नेटवर्क की भी जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि निजी क्लीनिक या चिकित्सा व्यवस्था की आड़ में यदि कोई व्यक्ति नशीली दवाओं के अवैध कारोबार में संलिप्त पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement

नियमों का उल्लंघन किया तो कार्रवाई होगी

स्वास्थ्य सुरक्षा एवं विनियमन के निदेशक जितेंद्र सांजटा ने कहा कि संदिग्ध क्लीनिकों में दवाओं के भंडारण और वितरण से जुड़े नियमों की जांच की जा रही है। अनियमितता या नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित संस्थान के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

पालमपुर कृषि विश्वविद्यालय में ABVP का 7वें दिन भी प्रदर्शन, फीस बढ़ोतरी और ICAR सीटें बहाल करने की मांग

पालमपुर कृषि विश्वविद्यालय में ABVP का फीस बढ़ोतरी और ICAR सीटों में कमी के विरोध में सातवें दिन भी प्रदर्शन जारी रहा। छात्र संगठन ने फीस वापस लेने, ICAR सीटें बहाल करने, स्थायी कुलपति नियुक्त करने और विश्वविद्यालय की शैक्षणिक सुविधाओं में सुधार की मांग उठाई।

हिमाचल में रेल कनेक्टिविटी को मिलेगी नई दिशा! पठानकोट-जोगिंदरनगर ब्रॉडगेज लाइन का सर्वे शुरू, कांगड़ा की तस्वीर बदलने की तैयारी

पठानकोट-जोगिंदरनगर ब्रॉडगेज रेलवे लाइन की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। करीब 200 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर में DPR और Final Location Survey के लिए फील्डवर्क शुरू हो गया है। सर्वे में पर्यटन, यात्री और माल ढुलाई की संभावनाओं का आकलन किया जा रहा है।

सोलन में मशरूम किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, अब 8 दिन में तैयार होगी ढिंगरी की फसल; नई तकनीक से बढ़ेगा उत्पादन और मुनाफा

सोलन स्थित मशरूम अनुसंधान एवं निदेशालय ने ढिंगरी मशरूम की पिंक प्रजाति का हाईब्रिड बीज तैयार किया है। नई तकनीक से फसल महज आठ दिन में तैयार होने का दावा है। इससे किसानों को कम समय में अधिक उत्पादन और एक महीने में दो से तीन क्रॉप लेने का अवसर मिल सकता है।

हिमाचल की 25 वर्षीय प्रोफेसर ने खरड़ में उठाया खौफनाक कदम, कमरे में पंखे से लटका मिला शव

पंजाब के खरड़ में हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर की 25 वर्षीय प्रोफेसर अंकिता ठाकुर का शव किराये के कमरे में पंखे से लटका मिला। पुलिस ने मोबाइल फोन कब्जे में लेकर धारा 194 बीएनएसएस के तहत जांच शुरू की है।