हिमाचल

Kangra: शाहपुर के 39 मील में LPG गैस को लेकर हंगामा, बुलानी पड़ी पुलिस; उपभोक्ताओं ने रोका सप्लाई वाहन

शाहपुर के 39 मील क्षेत्र में गैस आपूर्ति को लेकर उपभोक्ताओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए सप्लाई वाहन रोक दिया। एसडीएम ने कहा कि वितरण तय रूट के अनुसार हो रहा है और कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Hamirpur: ओमान तट के पास तेल टैंकर पर हमले में हमीरपुर के 23 वर्षीय युवक की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

ओमान तट के पास पलाऊ के झंडे वाले एक तेल टैंकर पर हुए हमले में हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर निवासी 23 वर्षीय डेक कैडेट आदित्य शर्मा की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

Earthquake: हिमाचल में फिर कांपी धरती! 5 दिनों में तीसरी बार महसूस हुए भूकंप के झटके, कांगड़ा-चंबा सीमा पर दहशत

हिमाचल प्रदेश में पांच दिनों के भीतर तीसरी बार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। कांगड़ा-चंबा सीमा पर बुधवार सुबह 3.0 तीव्रता का भूकंप आया, जबकि रात में भी कांगड़ा और लाहौल-स्पीति समेत कई क्षेत्रों में हल्के झटके दर्ज किए गए।

Kangra: हिमाचल की बेटी काव्या शर्मा का वर्ल्ड स्कूल बास्केटबॉल चैंपियनशिप के लिए चयन

कांगड़ा की बास्केटबॉल खिलाड़ी काव्या शर्मा का वर्ल्ड स्कूल बास्केटबॉल चैंपियनशिप के लिए चयन हुआ है। सर्बिया में भारत का प्रतिनिधित्व करने जा रही काव्या को मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Chamba: चम्बा में दिल दहला देने वाला हादसा: सीमेंट से भरा ट्रक सड़क से गिरकर हाईवे पर टूटा, चालक और 12 वर्षीय बेटा गंभीर...

चम्बा में सीमेंट से भरा ट्रक तुनुहट्टी-लाहड़ू मार्ग से फिसलकर राष्ट्रीय राजमार्ग पर जा गिरा। हादसे में चालक और उसका 12 वर्षीय बेटा गंभीर रूप से घायल हुए, जबकि हाईवे पर लंबा जाम लग गया।

Kangra: हिमाचल केंद्रीय विश्वविद्यालय के 4 छात्रों ने TGT (आर्ट्स) परीक्षा में हासिल की बड़ी सफलता

हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के अम्बेडकर उत्कृष्टता केंद्र के चार विद्यार्थियों ने टीजीटी (आर्ट्स) परीक्षा में सफलता हासिल कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों से आने वाले इन छात्रों की उपलब्धि मेहनत और सही मार्गदर्शन की प्रेरणादायक मिसाल बनकर सामने आई है।

Popular

Subscribe

--Advertisement--