हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले से एक दुखद खबर सामने आई है। ओमान तट के पास पलाऊ के झंडे वाले एक तेल टैंकर पर हुए हमले में जिले के 23 वर्षीय युवा नाविक आदित्य शर्मा की मौत हो गई। इस घटना की खबर मिलते ही उनके गांव और पूरे हमीरपुर जिले में शोक की लहर दौड़ गई है।
जानकारी के अनुसार, मृतक आदित्य शर्मा हमीरपुर के गलोड़ क्षेत्र के निवासी थे और जहाज पर डेक कैडेट के रूप में तैनात थे। बताया जा रहा है कि बुधवार को ओमान तट के पास पलाऊ के झंडे वाले तेल टैंकर पर हमला हुआ। उस समय जहाज पर कुल 24 भारतीय मौजूद थे।

बताया गया है कि जहाज पर सवार 24 भारतीयों में से 21 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया, लेकिन इस हमले में आदित्य शर्मा की जान चली गई। इस दुखद घटना ने उनके परिवार और क्षेत्र के लोगों को गहरे सदमे में डाल दिया है।
आदित्य की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। केंद्रीय मंत्री सर्वानंद सोनेवाल ने भी इस घटना की पुष्टि की है।
For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!
Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!