Kangra: हिमाचल केंद्रीय विश्वविद्यालय के 4 छात्रों ने TGT (आर्ट्स) परीक्षा में हासिल की बड़ी सफलता

Date:

--Advertisement--

गरीब परिवारों के 4 छात्रों ने किया कमाल, TGT (Arts) में चयन से चमका हिमाचल केंद्रीय विश्वविद्यालय का नाम

अगर इरादे मजबूत हों और सही मार्गदर्शन मिल जाए तो आर्थिक तंगी भी सफलता की राह में रुकावट नहीं बनती। इस बात को हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के अम्बेडकर उत्कृष्टता केंद्र के चार विद्यार्थियों ने साबित कर दिखाया है। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग द्वारा घोषित टीजीटी (आर्ट्स) के अंतिम परिणाम में केंद्र के चार छात्रों का चयन हुआ है। खास बात यह है कि ये सभी विद्यार्थी प्रदेश के दूरदराज और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों से आते हैं, जिन्होंने अपनी मेहनत और लगन के दम पर यह उपलब्धि हासिल की है।

चयनित विद्यार्थियों में शालिनी (बैच 2025-26), अशोक कुमार (बैच 2025-26), महेंद्र कुमार (बैच 2025-26) और भीम सिंह (बैच 2022-23) शामिल हैं। शालिनी मंडी जिले के झीर गांव की रहने वाली हैं और उनके पिता दीना राम एक हाइड्रो प्रोजेक्ट में निजी इलेक्ट्रीशियन के रूप में कार्यरत हैं। अशोक कुमार चंबा जिले के चुराह क्षेत्र के शेड्यालु गांव से हैं, जहां उनके पिता केशरू खेती-बाड़ी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। महेंद्र कुमार भी चुराह क्षेत्र के मंडका गांव के निवासी हैं और उनके पिता नारायण सिंह एक साधारण किसान हैं। वहीं भीम सिंह, जो अम्बेडकर उत्कृष्टता केंद्र के प्रथम बैच के छात्र रहे हैं, चंबा जिले के चुराह क्षेत्र के दूरस्थ गांव चहत्रारु से संबंध रखते हैं।

Advertisement

अम्बेडकर उत्कृष्टता केंद्र भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसकी स्थापना वर्ष 2022 में हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय में की गई थी। इस केंद्र के माध्यम से अनुसूचित जाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के 100 मेधावी विद्यार्थियों को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क कोचिंग दी जाती है। इसके साथ ही विद्यार्थियों को अध्ययन में सहायता के लिए प्रतिमाह 4,000 रुपये का वजीफा भी प्रदान किया जाता है। उल्लेखनीय है कि इसी वर्ष इस केंद्र से प्रशिक्षण प्राप्त चार विद्यार्थियों का चयन टीजीटी (नॉन-मेडिकल) में भी हुआ था और अब टीजीटी (आर्ट्स) में चार और छात्रों की सफलता ने केंद्र की गुणवत्ता और प्रभावशीलता को और मजबूत किया है।

इन विद्यार्थियों की उपलब्धि पर हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय परिवार ने गर्व व्यक्त किया है। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सत प्रकाश बंसल और अधिष्ठाता अकादमिक प्रो. प्रदीप कुमार ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता उनके कठिन परिश्रम, समर्पण और शिक्षकों के प्रभावी मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह उपलब्धि अन्य प्रतियोगी छात्रों को भी प्रेरित करेगी और भविष्य में ये युवा शिक्षा तथा समाज के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देकर हिमाचल का नाम रोशन करेंगे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

हल्दी की खेती से किसानों की बढ़ेगी कमाई! हिमाचल में 150 रुपये प्रति किलो समर्थन मूल्य से बढ़ा रुझान

कांगड़ा के बैजनाथ के सुनपुर गांव में किसान पारंपरिक फसलों के साथ हल्दी की खेती की ओर बढ़ रहे हैं। हिमाचल सरकार की ओर से प्राकृतिक रूप से उत्पादित कच्ची हल्दी का समर्थन मूल्य 150 रुपये प्रति किलो किए जाने से किसानों को बेहतर आमदनी की उम्मीद है।

Kangra: मैक्लोडगंज में 28 अक्तूबर को 8 घंटे बिजली बंद, नड्डी से भागसू नाग और दलाई लामा मंदिर तक इन इलाकों में पड़ेगा असर

मैक्लोडगंज में 28 अक्तूबर को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली बंद रहेगी। नड्डी, भागसू नाग, धर्मकोट, मैक्लोडगंज बाजार और दलाई लामा मंदिर सहित कई क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति प्रभावित होगी।

Kangra: धर्मशाला में 27 अक्तूबर को बिजली बंद, मंडल से बगली तक इन क्षेत्रों में प्रभावित रहेगी सप्लाई

धर्मशाला के विद्युत उपमंडल-2 के तहत 27 अक्तूबर को बिजली लाइनों के रखरखाव के चलते मंडल, कोहाला, मसरेड, भडवाल, त्रेम्बलू, घियाणा खुर्द, उपरली बगली और आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। मौसम खराब होने पर कार्य अगले दिन किया जाएगा।

Kangra: राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला में ‘UN संगम 2026’ का आयोजन, 5 प्रतियोगिताओं में छात्रों ने दिखाई प्रतिभा; जानें कौन बना विजेता

राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला में संयुक्त राष्ट्र दिवस पर ‘यूएन संगम 2026’ आयोजित किया गया। पांच प्रतियोगिताओं में धर्मशाला और नगरोटा बगवां के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।