Chamba: चम्बा में दिल दहला देने वाला हादसा: सीमेंट से भरा ट्रक सड़क से गिरकर हाईवे पर टूटा, चालक और 12 वर्षीय बेटा गंभीर घायल

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के चम्बा जिले में बुधवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा सामने आया, जब सीमेंट से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर तुनुहट्टी-लाहड़ू-धर्मशाला मार्ग से नीचे गुजर रहे पठानकोट-चम्बा-भरमौर राष्ट्रीय राजमार्ग पर जा गिरा। हादसा इतना जबरदस्त था कि ट्रक के परखच्चे उड़ गए और वह दो हिस्सों में टूट गया। राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना में ट्रक चालक और उसके 12 वर्षीय बेटे की जान बच गई, हालांकि दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, नालागढ़ निवासी 38 वर्षीय जसवीर सिंह मंगलवार को अपने 12 वर्षीय बेटे वंश के साथ ट्रक (HP 24 D-7230) में सीमेंट लोड कर चम्बा के लिए रवाना हुए थे। बुधवार सुबह करीब 8 बजे तुनुहट्टी के पास एक मोड़ पर सामने से आ रही एक निजी बस से ट्रक की टक्कर हो गई। टक्कर के बाद ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे लुढ़कता हुआ सीधे राष्ट्रीय राजमार्ग पर जा गिरा।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रक के गिरने की आवाज किसी बड़े धमाके जैसी थी। आवाज सुनकर स्थानीय लोग और पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। लोगों ने मलबे में फंसे चालक और उसके बेटे को बाहर निकालकर तत्काल कमलाडी स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें नागरिक अस्पताल चुवाड़ी रेफर कर दिया गया।

Advertisement

हादसे के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रक बीच सड़क में गिरने से यातायात पूरी तरह बाधित हो गया और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। पुलिस ने जेसीबी मशीन की मदद से ट्रक के मलबे को हटाकर सड़क को साफ कराया, जिसके बाद ट्रैफिक सामान्य हो सका। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

B.Ed अभ्यर्थियों को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, काउंसलिंग पर रोक लगाने से इनकार; 31 जुलाई को होगी अगली सुनवाई

हिमाचल हाईकोर्ट ने बीएड कॉलेजों की काउंसलिंग प्रक्रिया पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है। अदालत ने कहा कि दाखिला प्रक्रिया पहले ही शुरू हो चुकी है, जबकि मामले की अगली सुनवाई 31 जुलाई को होगी।

हिमाचल सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 9 HAS अधिकारियों को मिला अतिरिक्त जिम्मा; देखें पूरी सूची

हिमाचल प्रदेश सरकार ने 9 हिमाचल प्रशासनिक सेवा (HAS) अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारियां सौंपी हैं। कार्मिक विभाग द्वारा जारी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।

Kangra: मानवता की मिसाल: पूर्व मेल/एक्सप्रेस लोको पायलट सुरेश कुमार ने बोह आपदा पीड़ितों की मदद के लिए बढ़ाया हाथ, ₹10 हजार की राहत...

बोह घाटी आपदा के पीड़ित परिवारों की मदद के लिए पूर्व मेल/एक्सप्रेस लोको पायलट सुरेश कुमार ने ₹10 हजार की आर्थिक सहायता दी। यह राशि नेशनल केवल हाईवे ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल शाहपुर के एमडी केवल शर्मा के माध्यम से प्रभावित परिवारों तक पहुंचाई गई।

Kangra: 32 लाख से 50 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, धर्मशाला साइबर पुलिस ने 6 आरोपियों को दबोचा; ₹14.70 लाख बरामद

धर्मशाला साइबर क्राइम पुलिस ने फर्जी निवेश ठगी के पांच मामलों में छह आरोपियों को गिरफ्तार कर ₹14.70 लाख की राशि बरामद की है। कार्रवाई के लिए पुलिस टीमों ने कई राज्यों में छापेमारी की।