राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान हमीरपुर में सत्र 2026-27 के लिए खाली सीटों पर दाखिले का मौका दिया जा रहा है। संस्थान में फैशन डिजाइन एंड टेक्नोलॉजी ट्रेड की 24, एसओटी एंब्रॉयडरी की 5 और इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक की 1 खाली सीट पर प्रवेश के लिए स्पॉट राउंड आयोजित किया जा रहा है। इच्छुक अभ्यर्थी 7 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन और पंजीकरण कर सकते हैं।
ऑनलाइन पंजीकरण करना जरूरी
संस्थान के प्रधानाचार्य सुभाष चंद शर्मा ने बताया कि इन सीटों पर प्रवेश लेने के लिए ऑनलाइन एडमिशन पोर्टल पर पंजीकरण करवाना अनिवार्य है। प्रवेश प्रक्रिया में नए अभ्यर्थियों के साथ पहले से पंजीकृत अभ्यर्थी भी भाग ले सकते हैं।
उन्होंने बताया कि नए अभ्यर्थी सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक संस्थान में पहुंचकर ऑनलाइन एडमिशन पोर्टल पर पंजीकरण करवा सकते हैं और प्रवेश प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं।
दस्तावेज और फोटो पहचान पत्र साथ लाएं
प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों को अपने आवेदन पत्र का प्रिंटआउट, आवश्यक दस्तावेज और फोटो पहचान पत्र साथ लाना होगा। संस्थान की ओर से प्राप्त आवेदनों के आधार पर उसी दिन मेरिट सूची तैयार की जाएगी।
दोपहर 2 बजे से शुरू होगी काउंसलिंग
प्रधानाचार्य ने बताया कि काउंसलिंग प्रक्रिया दोपहर 2 बजे से शुरू होगी। मेरिट के आधार पर पंजीकृत अभ्यर्थियों को खाली सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। प्रवेश मिलने के बाद अभ्यर्थियों को उसी समय संस्थान में निर्धारित शुल्क जमा करवाना होगा और प्रवेश से जुड़ी सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी।



For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!
Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!


