Mandi: थुनाग बस अड्डे के पास खड्ड में मिला व्यक्ति का शव, इलाके में मची सनसनी; तेज बहाव में बहने की आशंका

Date:

--Advertisement--

मंडी जिले के थुनाग बस अड्डे के समीप बहने वाली खड्ड में रविवार को एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना मिलते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस और प्रशासन की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और मामले की जांच शुरू कर दी।

खड्ड में तैरता मिला शव

एसडीएम थुनाग संजीत शर्मा ने बताया कि रविवार सुबह करीब 11:40 बजे स्थानीय लोगों ने खड्ड में एक शव तैरता हुआ देखा। इसके बाद तुरंत पुलिस और प्रशासन को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों की मदद से मृतक की पहचान तुलसी राम पुत्र धर्म सिंह निवासी गांव थुनाड़ी, तहसील थुनाग के रूप में हुई।

तेज बहाव की चपेट में आने की आशंका

सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को पानी से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि मृतक खड्ड पार करते समय या किनारे से गुजरते हुए पानी के तेज बहाव की चपेट में आ गया होगा। हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

पुलिस कर रही मामले की जांच

एसपी विनोद कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है, जबकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों को लेकर स्थिति और स्पष्ट होगी।

परिवार को 25 हजार रुपये की फौरी राहत

दुखद घटना के बाद स्थानीय प्रशासन ने मृतक के परिवार को 25 हजार रुपये की फौरी राहत राशि प्रदान की है। एसडीएम संजीत शर्मा ने बताया कि घटना को लेकर संबंधित अधिकारियों की ओर से विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जा रही है। रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: कांगड़ा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कल्याड़ा में ‘नेक्स्ट जनरेशन’ कार्यक्रम, विद्यार्थियों को बताए कृषि और स्वरोजगार के अवसर

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कल्याड़ा, जिला कांगड़ा में HPCDP, JICA-ODA के तहत ‘नेक्स्ट जनरेशन’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यार्थियों को आधुनिक कृषि, फसल विविधीकरण, कौशल विकास, उद्यमिता और स्वरोजगार के अवसरों की जानकारी दी गई।

Kangra: शाहपुर प्रेस क्लब का गठन, आशीष पटियाल बने अध्यक्ष; बचित्र शर्मा को महासचिव की जिम्मेदारी

शाहपुर प्रेस क्लब का सर्वसम्मति से गठन किया गया है। आवाज़ ए हिमाचल मीडिया ग्रुप के चेयरमैन आशीष पटियाल अध्यक्ष और न्यूज़ 18 के वरिष्ठ पत्रकार बचित्र शर्मा महासचिव चुने गए हैं। नई कार्यकारिणी में विभिन्न मीडिया संस्थानों से जुड़े पत्रकारों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

Kangra: शाहपुर में 24 अक्टूबर को 8 घंटे बिजली रहेगी बंद, इन इलाकों में सुबह 9 से शाम 5 बजे तक प्रभावित रहेगी सप्लाई

शाहपुर में 24 अक्टूबर को तीन 11 केवी फीडरों की मरम्मत के चलते सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक या काम पूरा होने तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। कोटला, रिहलू और दरीणी फीडर से जुड़े कई इलाके प्रभावित होंगे।

चंबा की होली घाटी में बड़ा हादसा, बिजली की तारों की चपेट में आए यूथ कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रमणी कुलेठी; पीछे छूटा दो...

चंबा की होली घाटी में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों के दौरान हादसा हो गया। बिजली की तारों की चपेट में आने से युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रमणी कुलेठी की मौत हो गई। वह अपने पीछे पत्नी, दो साल के बेटे और माता-पिता को छोड़ गए हैं।