Hamirpur: पंचायत घर में 2 बीयर के कैन मिलने से मचा हड़कंप, 2 महिला प्रधानों और 3 सचिवों के बीच विवाद; पुलिस ने कराया एल्कोहल टेस्ट

Date:

--Advertisement--

सोशल मीडिया पर इन दिनों बिना तथ्यों की पुष्टि के खबरें वायरल हो रही हैं। ऐसा ही एक मामला हमीरपुर जिले के बमसन ब्लॉक टौणीदेवी में सामने आया है, जहां दो महिला प्रधानों के बीच विवाद चर्चा का विषय बना हुआ है। सोशल मीडिया पर दावा किया गया कि पंचायत घर में एक महिला प्रधान और तीन सचिव शराब का सेवन कर रहे थे। हालांकि, मामले की ग्राउंड रिपोर्ट सामने आने के बाद तस्वीर कुछ अलग नजर आई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर संबंधित लोगों का एल्कोहल मेडिकल करवाया है और अब रिपोर्ट का इंतजार है।

पंचायत घर में क्या हुआ?

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को बमसन ब्लॉक टौणीदेवी की एक महिला प्रधान के पंचायत घर में दूसरी पंचायत की महिला प्रधान और तीन सचिव पहुंचे थे। इसकी जानकारी पहली महिला प्रधान को नहीं थी। गांव के कुछ लोगों ने उन्हें सूचना दी कि पंचायत घर में पार्टी चल रही है। सूचना मिलने के बाद पहली महिला प्रधान कुछ लोगों के साथ पंचायत घर पहुंचीं।

वहां दूसरी पंचायत की महिला प्रधान, उनकी पंचायत के सचिव और दो अन्य सचिव बैठे हुए थे। पहली महिला प्रधान ने जब उनसे वहां आने का कारण पूछा तो उन्होंने बताया कि वे जीपीडीपी की कार्ययोजना तैयार करने के लिए पंचायत घर आए हैं।

फ्रिज में मिले 2 बीयर के कैन

इसके बाद पहली महिला प्रधान ने पंचायत घर में रखे फ्रिज को खोला तो उसमें 2 बीयर के कैन मिले। इसके बाद उन्होंने तुरंत सुजानपुर पुलिस को इसकी सूचना दी और मौके पर पहुंची पुलिस से सभी का एल्कोहल मेडिकल करवाने की मांग की।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर दूसरी महिला प्रधान और तीनों सचिवों का एल्कोहल मेडिकल करवाया। किसी महिला प्रधान का पहली बार एल्कोहल मेडिकल होना और पंचायत घर में शराब के सेवन के आरोप लगना क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

2-3 दिन बाद आएगी मेडिकल रिपोर्ट

सुजानपुर पुलिस के अनुसार, एक महिला प्रधान की शिकायत पर दूसरी महिला प्रधान और तीन सचिवों का एल्कोहल टेस्ट करवाया गया है। पुलिस ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट 2-3 दिनों बाद आने की संभावना है। रिपोर्ट सामने आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि मामले की वास्तविकता क्या है।

वहीं, बमसन ब्लॉक की BDO वैशाली शर्मा ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में आया है, लेकिन मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही वह इस मामले में कुछ कह पाएंगी।

पहली महिला प्रधान ने उठाए सवाल

पहली महिला प्रधान का कहना है कि उनकी पंचायत के पंचायत घर में दूसरी पंचायत की महिला प्रधान और तीन सचिव उन्हें बिना सूचना दिए क्या कर रहे थे, इसकी जानकारी उन्हें नहीं थी। उन्होंने कहा कि जब वह पंचायत घर पहुंचीं तो फ्रिज में 2 बीयर के कैन मिले। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि उन्होंने कभी यह नहीं कहा कि दूसरी महिला प्रधान ने शराब पी है।

उन्होंने कहा कि पंचायत घर के फ्रिज में 2 बीयर के कैन कहां से आए, इसकी जांच होनी चाहिए।

मेडिकल रिपोर्ट के बाद कानूनी कार्रवाई की बात

दूसरी पंचायत की महिला प्रधान ने कहा कि सच्चाई सामने लाने के लिए उन्होंने सुजानपुर पुलिस के इन्कार करने के बावजूद अपना मेडिकल करवाया, ताकि स्थिति स्पष्ट हो सके। उन्होंने आरोप लगाया कि पहली महिला प्रधान ने उन पर झूठे आरोप लगाए हैं और मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद वह कानूनी कार्रवाई करेंगी।

उन्होंने बताया कि वह और तीनों सचिव जीपीडीपी की कार्ययोजना तैयार करने के लिए पंचायत घर गए थे। उनका कहना है कि पंचायत घर में दूसरी पंचायत के लोग और प्रतिनिधि भी आ सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: कांगड़ा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कल्याड़ा में ‘नेक्स्ट जनरेशन’ कार्यक्रम, विद्यार्थियों को बताए कृषि और स्वरोजगार के अवसर

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कल्याड़ा, जिला कांगड़ा में HPCDP, JICA-ODA के तहत ‘नेक्स्ट जनरेशन’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यार्थियों को आधुनिक कृषि, फसल विविधीकरण, कौशल विकास, उद्यमिता और स्वरोजगार के अवसरों की जानकारी दी गई।

Kangra: शाहपुर प्रेस क्लब का गठन, आशीष पटियाल बने अध्यक्ष; बचित्र शर्मा को महासचिव की जिम्मेदारी

शाहपुर प्रेस क्लब का सर्वसम्मति से गठन किया गया है। आवाज़ ए हिमाचल मीडिया ग्रुप के चेयरमैन आशीष पटियाल अध्यक्ष और न्यूज़ 18 के वरिष्ठ पत्रकार बचित्र शर्मा महासचिव चुने गए हैं। नई कार्यकारिणी में विभिन्न मीडिया संस्थानों से जुड़े पत्रकारों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

Kangra: शाहपुर में 24 अक्टूबर को 8 घंटे बिजली रहेगी बंद, इन इलाकों में सुबह 9 से शाम 5 बजे तक प्रभावित रहेगी सप्लाई

शाहपुर में 24 अक्टूबर को तीन 11 केवी फीडरों की मरम्मत के चलते सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक या काम पूरा होने तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। कोटला, रिहलू और दरीणी फीडर से जुड़े कई इलाके प्रभावित होंगे।

चंबा की होली घाटी में बड़ा हादसा, बिजली की तारों की चपेट में आए यूथ कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रमणी कुलेठी; पीछे छूटा दो...

चंबा की होली घाटी में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों के दौरान हादसा हो गया। बिजली की तारों की चपेट में आने से युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रमणी कुलेठी की मौत हो गई। वह अपने पीछे पत्नी, दो साल के बेटे और माता-पिता को छोड़ गए हैं।