हिमाचल

Mandi: मंडी में सनसनी: घर में घुसकर पिता-पुत्र पर दराट से हमला, पूरी वारदात CCTV में कैद

मंडी के जोगेंद्रनगर में तीन युवकों ने घर में घुसकर पिता-पुत्र पर दराट से हमला कर दिया। घटना में दोनों घायल हुए हैं, जबकि पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

Una: ऊना में दर्दनाक हादसा: सड़क किनारे धंसी मिट्टी, पलटी पिकअप; चालक की मौके पर गई जान

ऊना के बंगाणा उपमंडल में चौकीमन्यार-कैंट सड़क मार्ग पर एक दर्दनाक हादसे में पिकअप चालक अजय कुमार की मौत हो गई। सड़क किनारे की मिट्टी धंसने से वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया।

Una: हरोली को मिली बड़ी सौगात! टाहलीवाल फायर पोस्ट बनी सब फायर स्टेशन, 16 नए पद और अत्याधुनिक वाहन भी मंजूर

प्रदेश सरकार ने टाहलीवाल फायर पोस्ट को सब फायर स्टेशन में अपग्रेड करने की मंजूरी दे दी है। इसके साथ 16 नए पदों और दो आधुनिक अग्निशमन वाहनों की भी स्वीकृति दी गई है।

HRTC कर्मचारियों को मिलेगी राहत या थम जाएंगे पहिए? 100 करोड़ की मांग के बीच 25 जून से बसें बंद करने की चेतावनी

एचआरटीसी ने कर्मचारियों और पेंशनरों की लंबित देनदारियों के भुगतान के लिए सरकार से 100 करोड़ रुपये की अतिरिक्त सहायता मांगी है। वहीं कर्मचारी संगठनों ने 25 जून से बसें बंद करने की चेतावनी दी है।

Kangra: जसवां प्रागपुर में खेतों में मिला पाकिस्तानी लिखावट वाला गुब्बारा, गांव में मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी

जसवां प्रागपुर के सरडदाई गांव में खेतों में पाकिस्तानी लिखावट वाला गुब्बारा मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने गुब्बारे को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और लोगों से अफवाहों से बचने की अपील की है।

Kangra: शाहपुर के रजोल 45 मील में बड़ा हादसा टला! आवारा पशु को बचाने के चक्कर में टिप्पर से टकराई कार, सड़क पर पलटी

शाहपुर के रजोल स्थित 45 मील के पास आवारा पशु को बचाने के प्रयास में एक कार टिप्पर से टकराकर सड़क पर पलट गई। हादसे में कार सवारों को मामूली चोटें आईं, जबकि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

Popular

Subscribe

--Advertisement--