Kangra: धर्मशाला में 6 और 7 सितंबर को 7 घंटे बिजली रहेगी बंद, इन इलाकों में होगी सप्लाई प्रभावित; मौसम खराब हुआ तो बदलेगी तारीख

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला, 5 सितंबर। शहर के कई क्षेत्रों में 6 और 7 सितंबर को बिजली की आपूर्ति पूरी तरह बाधित रहेगी। विद्युत लाइनों के जरूरी रख-रखाव के चलते विद्युत उप-विभाग नंबर-1 की ओर से यह शटडाउन लिया जा रहा है। विभाग ने प्रभावित क्षेत्रों के लोगों से सहयोग की अपील की है।

6 सितंबर को डिपो बाजार और अपर डिपो बाजार के आसपास के क्षेत्रों में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली बंद रहेगी। वहीं 7 सितंबर को आयुर्वेदिक अस्पताल, गुरुद्वारा रोड, फोरेंसिक लैब, ईकजोत कॉलोनी, ईगल वर्कशॉप, पीडब्ल्यूडी वर्कशॉप चरान खड्ड, गोरखा भवन, सरस्वती नगर, राम नगर, श्याम नगर और महाजन क्लिनिक के आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बाधित रहेगी।

मौसम खराब हुआ तो अगले दिन होगा शटडाउन

विद्युत उप-विभाग नंबर-1 के सहायक कार्यकारी अभियंता अभिषेक कटोच ने बताया कि दोनों दिन सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली बंद रखने का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि यदि मौसम खराब रहता है तो निर्धारित शटडाउन अगले दिन किया जाएगा। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से विभाग के साथ सहयोग करने की अपील की है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: डल झील मेले का 16 सितंबर को महाआरती से होगा भव्य आगाज, श्रद्धालुओं के लिए खास इंतजाम; 15 तक पूरी होंगी सभी तैयारियां

धर्मशाला की डल झील में 16 सितंबर को महाआरती के साथ मेले का शुभारंभ होगा। विधायक केवल सिंह पठानिया ने अधिकारियों को 15 सितंबर तक सुरक्षा, यातायात, स्वास्थ्य, स्नान, पार्किंग और अन्य व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए।

Kangra: शाहपुर कॉलेज में अब पढ़ाई के साथ रोजगार की तैयारी, 5 नए कोर्स शुरू; सिहवां में 2.52 करोड़ से बनेगा नया PHC भवन,...

राजकीय महाविद्यालय शाहपुर के 20वें स्थापना दिवस पर बीबीए, बीसीए, बीवॉक, पीजीडीसीए और फिजिकल एजुकेशन के पांच नए पाठ्यक्रम शुरू किए गए। विधायक केवल सिंह पठानिया ने सिहवां में 2.52 करोड़ रुपये से नया PHC भवन बनाने की घोषणा की और उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया।

Kangra: शाहपुर विधानसभा के भलेड़ पावर हाउस के पास खाई में गिरी बाइक, तीन युवाओं की दर्दनाक मौत; झुनेना गांव में पसरा मातम, विधायक...

शाहपुर की दरीणी पंचायत के झुनेना गांव के तीन युवाओं की भलेड़ पावर हाउस के पास मोटरसाइकिल के खाई में गिरने से दर्दनाक मौत हो गई। विधायक केवल सिंह पठानिया ने सिविल अस्पताल पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों से मुलाकात की और आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करवाईं।

हमीरपुर के इन गांवों में 7-8 सितंबर को बिजली रहेगी प्रभावित, नए ट्रांसफॉर्मर का होगा काम; जानें कौन-कौन से क्षेत्र होंगे प्रभावित

हमीरपुर के विद्युत उपमंडल लंबलू के टिक्कर अनुभाग में नए ट्रांसफॉर्मर का कार्य होने के कारण 7 और 8 सितंबर को कई गांवों में बिजली आपूर्ति आंशिक या पूर्ण रूप से बाधित रह सकती है।