Kangra: शाहपुर विधानसभा के भलेड़ पावर हाउस के पास खाई में गिरी बाइक, तीन युवाओं की दर्दनाक मौत; झुनेना गांव में पसरा मातम, विधायक केवल सिंह पठानिया ने परिजनों से की मुलाकात

Date:

--Advertisement--

शाहपुर, 5 सितंबर। शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत दरीणी पंचायत के झुनेना गांव के तीन युवाओं की देर रात भलेड़ पावर हाउस के समीप मोटरसाइकिल के खाई में गिरने से दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों की पहचान अशोक कुमार, प्रिंस और पवन कुमार के रूप में हुई है। हादसे की खबर सामने आते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

हादसे की सूचना मिलते ही उप मुख्य सचेतक एवं शाहपुर विधायक केवल सिंह पठानिया सिविल अस्पताल शाहपुर पहुंचे। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और मृतकों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। विधायक ने इस मुश्किल घड़ी में परिवारों को हरसंभव सहयोग का आश्वासन भी दिया।

पोस्टमार्टम के लिए विधायक ने की व्यवस्था

केवल सिंह पठानिया ने तीनों मृतकों के पोस्टमार्टम के संबंध में धर्मशाला में मुख्य चिकित्सा अधिकारी से दूरभाष पर बातचीत की। उन्होंने शवों को धर्मशाला ले जाने के लिए आवश्यक व्यवस्था भी सुनिश्चित करवाई।

इस दौरान नगर पंचायत शाहपुर के उपाध्यक्ष राजीव पटियाल, पार्षद अभिषेक माथुर, पूर्व पार्षद शुभम ठाकुर समेत अन्य स्थानीय लोग भी सिविल अस्पताल शाहपुर पहुंचे। सभी ने शोक संतप्त परिवारों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए की प्रार्थना

विधायक केवल सिंह पठानिया ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करने और शोकाकुल परिवारों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: डल झील मेले का 16 सितंबर को महाआरती से होगा भव्य आगाज, श्रद्धालुओं के लिए खास इंतजाम; 15 तक पूरी होंगी सभी तैयारियां

धर्मशाला की डल झील में 16 सितंबर को महाआरती के साथ मेले का शुभारंभ होगा। विधायक केवल सिंह पठानिया ने अधिकारियों को 15 सितंबर तक सुरक्षा, यातायात, स्वास्थ्य, स्नान, पार्किंग और अन्य व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए।

Kangra: धर्मशाला में 6 और 7 सितंबर को 7 घंटे बिजली रहेगी बंद, इन इलाकों में होगी सप्लाई प्रभावित; मौसम खराब हुआ तो बदलेगी...

धर्मशाला के कई इलाकों में 6 और 7 सितंबर को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित रहेगी। विद्युत लाइनों के जरूरी रख-रखाव के चलते विभाग ने शटडाउन का कार्यक्रम जारी किया है।

Kangra: शाहपुर कॉलेज में अब पढ़ाई के साथ रोजगार की तैयारी, 5 नए कोर्स शुरू; सिहवां में 2.52 करोड़ से बनेगा नया PHC भवन,...

राजकीय महाविद्यालय शाहपुर के 20वें स्थापना दिवस पर बीबीए, बीसीए, बीवॉक, पीजीडीसीए और फिजिकल एजुकेशन के पांच नए पाठ्यक्रम शुरू किए गए। विधायक केवल सिंह पठानिया ने सिहवां में 2.52 करोड़ रुपये से नया PHC भवन बनाने की घोषणा की और उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया।

हमीरपुर के इन गांवों में 7-8 सितंबर को बिजली रहेगी प्रभावित, नए ट्रांसफॉर्मर का होगा काम; जानें कौन-कौन से क्षेत्र होंगे प्रभावित

हमीरपुर के विद्युत उपमंडल लंबलू के टिक्कर अनुभाग में नए ट्रांसफॉर्मर का कार्य होने के कारण 7 और 8 सितंबर को कई गांवों में बिजली आपूर्ति आंशिक या पूर्ण रूप से बाधित रह सकती है।