Kangra: डल झील मेले का 16 सितंबर को महाआरती से होगा भव्य आगाज, श्रद्धालुओं के लिए खास इंतजाम; 15 तक पूरी होंगी सभी तैयारियां

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला, 5 सितंबर। धर्मशाला की प्रसिद्ध डल झील में लगने वाले मेले का शुभारंभ 16 सितंबर को महाआरती के साथ किया जाएगा। मेले को भव्य और व्यवस्थित बनाने के लिए उप मुख्य सचेतक एवं शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया ने शनिवार को लघु सचिवालय धर्मशाला के कैबिनेट हॉल में जिला अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में मेले की तैयारियों और विभिन्न विभागों की जिम्मेदारियों की विस्तार से समीक्षा की गई।

15 सितंबर तक पूरे होंगे सभी इंतजाम

केवल सिंह पठानिया ने कहा कि डल झील मेला क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और धार्मिक आस्था से जुड़ा महत्वपूर्ण आयोजन है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए मेले से जुड़ी सभी आवश्यक व्यवस्थाएं 15 सितंबर तक पूरी कर ली जाएं।

यातायात से लेकर स्वास्थ्य सेवाओं तक पुख्ता होंगे इंतजाम

उन्होंने कानून एवं व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, पेयजल, स्वच्छता, स्वास्थ्य सेवाएं, विद्युत आपूर्ति, पार्किंग, अग्निशमन और आपदा प्रबंधन सहित सभी जरूरी व्यवस्थाओं को मजबूत करने के निर्देश दिए। संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ आयोजन स्थल और आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई तथा यातायात व्यवस्था सुचारु रखने को कहा गया।

श्रद्धालुओं के स्नान के लिए विशेष व्यवस्था

उप मुख्य सचेतक ने कहा कि वर्षों से डल झील स्नान को मणिमहेश स्नान के तुल्य माना जाता है। इसे देखते हुए मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए स्नान की उचित व्यवस्था की जाए। महिलाओं की निजता और सुविधा को ध्यान में रखते हुए झील के पास विशेष टेंट लगाने के निर्देश भी दिए गए।

आपात स्थिति से निपटने की भी तैयारी

केवल सिंह पठानिया ने आयोजन स्थल पर पर्याप्त चिकित्सा और आपातकालीन सेवाएं उपलब्ध रखने पर जोर दिया। उन्होंने संभावित आपात परिस्थितियों से निपटने के लिए प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में सांस्कृतिक कार्यक्रमों, सुरक्षा व्यवस्था, पेयजल और शौचालय सुविधाओं, सड़क एवं पार्किंग व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था सहित अन्य तैयारियों की विभागवार समीक्षा की गई।

अधिकारियों ने बताई तैयारियां

विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों की तैयारियों की जानकारी दी और निर्धारित कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने का आश्वासन दिया। बैठक का संचालन SDM धर्मशाला मोहित रत्न ने किया।

बैठक में हिमाचल प्रदेश वूल फेडरेशन के अध्यक्ष मनोज ठाकुर, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हरभजन सिंह, साथ लगती पंचायतों के जन प्रतिनिधि, प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी तथा विभिन्न संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: धर्मशाला में 6 और 7 सितंबर को 7 घंटे बिजली रहेगी बंद, इन इलाकों में होगी सप्लाई प्रभावित; मौसम खराब हुआ तो बदलेगी...

धर्मशाला के कई इलाकों में 6 और 7 सितंबर को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित रहेगी। विद्युत लाइनों के जरूरी रख-रखाव के चलते विभाग ने शटडाउन का कार्यक्रम जारी किया है।

Kangra: शाहपुर कॉलेज में अब पढ़ाई के साथ रोजगार की तैयारी, 5 नए कोर्स शुरू; सिहवां में 2.52 करोड़ से बनेगा नया PHC भवन,...

राजकीय महाविद्यालय शाहपुर के 20वें स्थापना दिवस पर बीबीए, बीसीए, बीवॉक, पीजीडीसीए और फिजिकल एजुकेशन के पांच नए पाठ्यक्रम शुरू किए गए। विधायक केवल सिंह पठानिया ने सिहवां में 2.52 करोड़ रुपये से नया PHC भवन बनाने की घोषणा की और उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया।

Kangra: शाहपुर विधानसभा के भलेड़ पावर हाउस के पास खाई में गिरी बाइक, तीन युवाओं की दर्दनाक मौत; झुनेना गांव में पसरा मातम, विधायक...

शाहपुर की दरीणी पंचायत के झुनेना गांव के तीन युवाओं की भलेड़ पावर हाउस के पास मोटरसाइकिल के खाई में गिरने से दर्दनाक मौत हो गई। विधायक केवल सिंह पठानिया ने सिविल अस्पताल पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों से मुलाकात की और आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करवाईं।

हमीरपुर के इन गांवों में 7-8 सितंबर को बिजली रहेगी प्रभावित, नए ट्रांसफॉर्मर का होगा काम; जानें कौन-कौन से क्षेत्र होंगे प्रभावित

हमीरपुर के विद्युत उपमंडल लंबलू के टिक्कर अनुभाग में नए ट्रांसफॉर्मर का कार्य होने के कारण 7 और 8 सितंबर को कई गांवों में बिजली आपूर्ति आंशिक या पूर्ण रूप से बाधित रह सकती है।