Kangra: शाहपुर के रजोल 45 मील में बड़ा हादसा टला! आवारा पशु को बचाने के चक्कर में टिप्पर से टकराई कार, सड़क पर पलटी

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में सड़कों पर घूम रहे आवारा पशु लगातार हादसों की वजह बनते जा रहे हैं। ताजा मामला रविवार देर शाम रजोल स्थित 45 मील के पास सामने आया, जहां सड़क के बीच अचानक आए एक आवारा पशु को बचाने के प्रयास में एक कार सामने से आ रहे टिप्पर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार सड़क के बीचों-बीच पलट गई।

जानकारी के अनुसार कार में सवार सभी लोग हमीरपुर जिले के रहने वाले थे। हादसे में कार सवारों को मामूली चोटें आई हैं, लेकिन कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना के बाद कार के शीशे सड़क पर बिखर गए, जबकि टिप्पर का अगला हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया।

Advertisement

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर आवारा पशुओं का सड़क पर घूमना आम बात है। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी कई बार ऐसे हादसे हो चुके हैं, लेकिन अब तक इस समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। लोगों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग की है कि सड़कों पर घूम रहे आवारा पशुओं की समस्या का जल्द समाधान किया जाए, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।

बताया जा रहा है कि दुर्घटना के बाद दोनों पक्षों के बीच आपसी समझौता हो गया, जिसके चलते पुलिस में कोई मामला दर्ज नहीं कराया गया।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!