Mandi: मंडी में सनसनी: घर में घुसकर पिता-पुत्र पर दराट से हमला, पूरी वारदात CCTV में कैद

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के जोगेंद्रनगर उपमंडल से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां शनिवार रात तीन युवकों ने एक घर में घुसकर पिता और बेटे पर दराट से हमला कर दिया। इस हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की पूरी वारदात पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपियों की तलाश तेज कर दी है।

जानकारी के अनुसार मामला जोगेंद्रनगर उपमंडल की नेर घरवासड़ा पंचायत के नेर गांव का है। नेर गांव निवासी हेमराज पुत्र लक्ष्मण सिंह शनिवार रात अपने घर में खाना खा रहे थे। इसी दौरान घर के बाहर कुछ युवकों के गाली-गलौज करने और वाहन का हॉर्न बजाने की आवाजें आने लगीं। जब हेमराज बाहर पहुंचे और युवकों को समझाने का प्रयास किया, तो आरोपी भड़क गए और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी।

Advertisement

पिता को घिरता देख हेमराज का 20 वर्षीय बेटा अक्षम उर्फ आदित्य बीच-बचाव के लिए आगे आया। आरोप है कि इसी दौरान हमलावरों ने अपने पास मौजूद दराट से अक्षम पर हमला कर दिया। बेटे को बचाने के प्रयास में हेमराज की बाईं बाजू पर भी गहरी चोट लगी।

हमले के बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़ित हेमराज के अनुसार, हमला करने वाले युवक नजदीकी बस्सी गांव के रहने वाले हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस ने पीड़ित परिवार की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। मामले की पुष्टि एसपी मंडी विनोद कुमार ने की है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

जोगिंद्रनगर में थार की टक्कर से कॉलेज छात्र घायल, वायरल वीडियो के बाद फैली अफवाहों पर परिवार ने बताई सच्चाई

जोगिंद्रनगर के बीड़ रोड पर थार वाहन की टक्कर से बीए प्रथम वर्ष का छात्र घायल हो गया। सोशल मीडिया पर हादसे को लेकर अफवाहें फैलने के बाद परिजनों ने बताया कि छात्र की हालत स्थिर है और उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया है।

7 साल से फरार चेक बाउंस का उद्घोषित अपराधी आखिरकार गिरफ्तार, रोहड़ू पुलिस की बड़ी कामयाबी

रोहड़ू पुलिस ने सात वर्षों से फरार चल रहे चेक बाउंस मामले के उद्घोषित अपराधी गुलाब सिंह को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। न्यायालय ने आरोपी को 12 अगस्त तक न्यायिक हिरासत में जिला कारागार कैथू भेज दिया है।

चंबा में बड़ा हादसा टला! भटिया के पास सड़क धंसते ही खाई में गिरी कार, दादी और 6 साल की पोती बाल-बाल बचीं

चंबा के बनीखेत-डल्हौजी मार्ग पर भटिया के पास सड़क का कच्चा किनारा धंसने से कार खाई में गिर गई। हादसे में दादी और उनकी 6 वर्षीय पोती मामूली रूप से घायल हुईं और स्थानीय लोगों ने समय रहते सुरक्षित बचा लिया।

शिमला में नशा तस्करों पर पुलिस का बड़ा एक्शन! बस से 8.28 ग्राम चिट्टा और पिकअप से प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद

शिमला पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शोघी में बस से 8.28 ग्राम चिट्टा और नेरवा में पिकअप से प्रतिबंधित कोडीन युक्त कफ सिरप बरामद किया। दोनों मामलों में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।