बिलासपुर

बिलासपुर कोर्ट में चिट्टा आरोपी का हाईवोल्टेज फरार होने का प्रयास, दूसरी मंजिल से लगाई छलांग; डेढ़ घंटे बाद बस अड्डे के पास पकड़ा...

बिलासपुर कोर्ट में चिट्टा मामले के एक आरोपी ने पुलिस को चकमा देकर दूसरी मंजिल से छलांग लगाकर फरार होने की कोशिश की। करीब डेढ़ घंटे के सर्च अभियान और ड्रोन की मदद के बाद आरोपी को बस अड्डे के पास से पकड़ लिया गया।

बिलासपुर में HRTC बस की चेकिंग के दौरान 10.40 ग्राम चिट्टा बरामद, 28 वर्षीय युवक गिरफ्तार; सप्लाई नेटवर्क खंगाल रही पुलिस

बिलासपुर में बलोह फोरलेन के पास HRTC बस की चेकिंग के दौरान पुलिस ने 10.40 ग्राम चिट्टा बरामद किया। मामले में मंडी निवासी 28 वर्षीय युवक बालकृष्ण को गिरफ्तार किया गया है और पुलिस सप्लाई नेटवर्क की जांच कर रही है।

हिमाचल की बेटी आंचल वशिष्ठ ने बढ़ाया प्रदेश का मान, भारतीय सेना में कैप्टन से बनीं मेजर; परिवार और क्षेत्र में खुशी

बिलासपुर के झंडूता क्षेत्र की आंचल वशिष्ठ ने भारतीय सेना में मेजर के पद पर पदोन्नति हासिल कर परिवार और पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। वर्तमान में वह नई दिल्ली के आर्मी हॉस्पिटल रिसर्च एंड रैफरल में तैनात हैं।

इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, शादी का वादा और फिर होटल ले जाने का आरोप; बिलासपुर की युवती की शिकायत पर हमीरपुर का युवक गिरफ्तार

बिलासपुर की युवती की शिकायत पर हमीरपुर पुलिस ने चबूतरा क्षेत्र के एक युवक को गिरफ्तार किया है। युवती का आरोप है कि इंस्टाग्राम पर हुई पहचान के बाद युवक ने शादी का वादा किया और उसे होटल ले जाकर शारीरिक संबंध बनाए।

‘ब्रेकफ्री’ अभियान में हिमाचल का यह जिला बना नंबर-1, 3,550 युवाओं ने किया HIV सेल्फ रिस्क असेसमेंट; राज्य की रैंकिंग भी सुधरी

‘ब्रेकफ्री’ अभियान के तहत HIV सेल्फ रिस्क असेसमेंट में बिलासपुर हिमाचल प्रदेश में पहले स्थान पर है। 30 अगस्त तक जिले में 3,550 असेसमेंट किए गए हैं, जबकि हिमाचल की राष्ट्रीय रैंकिंग 7वें से सुधरकर 4वें स्थान पर पहुंच गई है।

बिलासपुर की बेटियों के लिए बड़ा मौका, धर्मशाला में 7 सितंबर से वॉलीबॉल ट्रायल; चयन हुआ तो मिलेंगी मुफ्त ट्रेनिंग से लेकर हॉस्टल तक...

बिलासपुर की वॉलीबॉल प्रतिभाओं के लिए बड़ा मौका है। धर्मशाला के राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र में लड़कियों के चयन परीक्षण 7 से 9 सितंबर 2026 तक होंगे। चयनित खिलाड़ियों को प्रशिक्षण, खेल किट, निःशुल्क आवास-भोजन, चिकित्सा सुविधाओं और अंतरराष्ट्रीय अनुभव सहित कई सुविधाएं मिलेंगी।

Popular

Subscribe

--Advertisement--