Bilaspur Chitta Case: फोरलेन पर स्कूटी से चिट्टा बरामद, 18 और 24 साल के दो युवक गिरफ्तार; पुलिस खंगाल रही पूरा नेटवर्क

Date:

--Advertisement--

बिलासपुर जिले में स्वारघाट पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर गरा स्थित एचपी टोल एंट्री बैरियर के पास एक स्कूटी से चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने इस मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान करण (18) पुत्र रामपाल निवासी निहारखन-बासला, डाकघर ब्रह्मपुखर और शुभम (24) पुत्र सोहन लाल निवासी ज्योरा-करोट, डाकघर डोभा, जिला बिलासपुर के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार स्वारघाट पुलिस ने कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर गरा में एचपी टोल एंट्री बैरियर के समीप नाका लगाया था। इसी दौरान पुलिस ने एक स्कूटी को जांच के लिए रोका। तलाशी के दौरान पुलिस को उसमें से चिट्टा बरामद हुआ। इसके बाद दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया और मामले में आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई।

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपियों के पास चिट्टा कहां से आया था और इसकी सप्लाई किन लोगों तक की जानी थी। इसके लिए पुलिस नशे की सप्लाई के स्रोत से लेकर आगे जुड़े नेटवर्क की कड़ियों की जांच कर रही है।

एसपी बिलासपुर अभिषेक धीमान ने कहा कि नशा तस्करी से जुड़े पूरे नेटवर्क का पता लगाने के लिए बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक खंगाले जा रहे हैं। इसका उद्देश्य इस अवैध कारोबार में संलिप्त अन्य लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करना है।

Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Nurpur Four Lane: बारिश के बाद दलदल बनी पठानकोट-मंडी फोरलेन, वाहन चालकों की बढ़ी परेशानी; हर पल हादसे का डर

नूरपुर में निर्माणाधीन पठानकोट-मंडी फोरलेन बारिश के बाद कई जगह दलदल में तबदील हो गया। कीचड़, जलभराव और गड्ढों के कारण वाहन चालकों, खासकर दोपहिया सवारों को परेशानी और हादसे का खतरा बढ़ गया है।

HPBOSE Registration 2026-27: 9वीं से 12वीं तक के छात्रों के लिए जरूरी खबर, 15 अक्टूबर तक बिना लेट फीस करें रजिस्ट्रेशन

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड से संबद्ध सरकारी और निजी स्कूलों में कक्षा 9वीं से 12वीं के नियमित विद्यार्थियों का शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण जारी है। बिना लेट फीस पंजीकरण की अंतिम तिथि 15 अक्तूबर है।

Bilaspur: नाबालिग बेटी के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी का आरोप, भराड़ी पुलिस ने दर्ज किया केस

बिलासपुर के भराड़ी थाना क्षेत्र में दलोटा निवासी व्यक्ति की शिकायत पर गांव के ही कुछ लोगों के खिलाफ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज हुआ है। शिकायतकर्ता ने अपने और अपनी नाबालिग बेटी के साथ मारपीट का आरोप लगाया है।

Sirmaur Chitta Case: यशवंत नगर के पास ट्रक से 5.55 ग्राम चिट्टा और ₹37,500 नकद बरामद, चालक गिरफ्तार

सिरमौर के यशवंत नगर के पास डिटैक्शन सैल राजगढ़ ने एक ट्रक से 5.55 ग्राम चिट्टा और 37,500 रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर राजगढ़ थाना में केस दर्ज किया है।