हिमाचल में नशा तस्करों पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 3 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति फ्रीज; मकान, कार और बैंक खाते भी कार्रवाई की जद में

Date:

--Advertisement--

बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश में नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। अब बिलासपुर पुलिस ने नशे के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए तस्करों की आर्थिक कमर तोड़ने की रणनीति तेज कर दी है। पुलिस ने नशे की सप्लाई और बिक्री से अर्जित संभावित अवैध संपत्तियों की पहचान कर उन्हें फ्रीज करने की कार्रवाई शुरू की है। पिछले कुछ महीनों में छह अलग-अलग मामलों में आरोपियों, उनके सहयोगियों और उनसे जुड़ी संपत्तियों पर कुल 1,66,67,733 रुपये की कार्रवाई की गई है। वहीं, इस साल अब तक पुलिस कुल 3,01,83,975 रुपये की संपत्ति पर कार्रवाई कर चुकी है।

पुलिस की इस कार्रवाई में मकान, कार, ट्रक, मोटरसाइकिल, स्कूटी और बैंक खातों में जमा रकम शामिल है। वित्तीय जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि संबंधित आरोपियों, उनके परिवार के सदस्यों और सहयोगियों की ओर से इन संपत्तियों को वैध आय के स्रोतों से अर्जित करने के पर्याप्त प्रमाण पेश नहीं किए जा सके। इसके बाद नियमानुसार संपत्तियों को फ्रीज करने की कार्रवाई की गई।

Advertisement​

बिलासपुर पुलिस अब केवल नशे की खेप पकड़ने और आरोपियों को गिरफ्तार करने तक सीमित नहीं है, बल्कि नशे के कारोबार से जुड़े आर्थिक नेटवर्क और उससे अर्जित संपत्तियों की भी जांच कर रही है। पुलिस की कार्रवाई में सबसे बड़ी संपत्ति डियारा सेक्टर से जुड़े मामले में फ्रीज की गई है।

एसपी बिलासपुर अभिषेक धीमान ने कहा कि नशे के खिलाफ पुलिस की जीरो टॉलरेंस नीति जारी रहेगी। पुलिस का प्रयास है कि नशे के कारोबार से जुड़े पूरे नेटवर्क की पहचान कर उसके आर्थिक स्रोतों पर भी कार्रवाई की जाए। इसके लिए आरोपियों के साथ उनके परिवार के सदस्यों और सहयोगियों की संपत्तियों की भी नियमानुसार वित्तीय जांच की जा रही है। नशे के कारोबार से अर्जित अवैध संपत्तियों को फ्रीज कर तस्करी के नेटवर्क को कमजोर करने के लिए प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं।

आयुब खान के मामले में 1.02 करोड़ की संपत्ति पर कार्रवाई

सदर थाना में दर्ज एफआईआर नंबर 03/2024 में आयुब खान और अन्य आरोपियों से 9.11 ग्राम हेरोइन बरामद हुई थी। वित्तीय जांच के दौरान आयुब खान का 63.97 लाख रुपये कीमत का मकान फ्रीज किया गया। इसके अलावा उसके सहयोगी विनय कुमार की स्विफ्ट कार, बुलेट मोटरसाइकिल और स्कूटी तथा ईशान खान की वेन्यू कार, पिकअप और स्कूटी को भी फ्रीज किया गया। इस मामले में कुल छह वाहन और एक मकान सहित 1,02,00,733 रुपये की संपत्ति कार्रवाई के दायरे में आई है।

Advertisement

अनिल कुमार उर्फ पिंटू की 23.10 लाख की संपत्ति फ्रीज

बरमाणा थाना में दर्ज एफआईआर नंबर 25/2023 में अनिल कुमार उर्फ पिंटू के खिलाफ भी वित्तीय कार्रवाई की गई है। शुरुआती जांच के दौरान इस मामले में 15.13 ग्राम हेरोइन बरामद हुई थी और अनिल कुमार उर्फ पिंटू को गिरफ्तार किया गया था। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कुल नौ मामले दर्ज हैं। वित्तीय जांच में उसके और परिवार के सदस्यों की संपत्तियों की पड़ताल की गई। इस दौरान करीब 20 लाख रुपये कीमत का ट्रक और बैंक खाते में जमा 3.10 लाख रुपये फ्रीज किए गए। इस तरह कुल 23.10 लाख रुपये की संपत्ति पर कार्रवाई हुई।

रविन्द्र कुमार और आशुतोष चंदेल की 16 लाख की संपत्ति पर कार्रवाई

झंडूता थाना में दर्ज एफआईआर नंबर 69/2026 में रविन्द्र कुमार, आशुतोष चंदेल और अन्य आरोपियों से 175 ग्राम हेरोइन बरामद की गई थी। वित्तीय जांच के दौरान रविन्द्र कुमार की 8.50 लाख रुपये कीमत की ऑरा गाड़ी और दो लाख रुपये की ड्रग मनी फ्रीज की गई। वहीं, आशुतोष चंदेल की 5.50 लाख रुपये कीमत की गाड़ी भी फ्रीज की गई। इस मामले में कुल 16 लाख रुपये की संपत्ति पर कार्रवाई की गई।

अजय ठाकुर और अभिषेक की गाड़ियां भी फ्रीज

सदर थाना में दर्ज एफआईआर नंबर 183/2026 में अजय ठाकुर और अभिषेक से 9.05 ग्राम हेरोइन बरामद हुई थी। वित्तीय जांच के दौरान अजय ठाकुर की 10 लाख रुपये कीमत की फोर्ड फिएस्टा कार और अभिषेक की 2.10 लाख रुपये कीमत की केटीएम ड्यूक मोटरसाइकिल फ्रीज की गई। इस मामले में कुल 12.10 लाख रुपये की संपत्ति पर कार्रवाई हुई।

Advertisement

पंकज ठाकुर और आकाशदीप की 11.37 लाख की संपत्ति फ्रीज

स्वारघाट थाना में दर्ज एफआईआर नंबर 58/2026 में पंकज ठाकुर और आकाशदीप से 12.09 ग्राम हेरोइन बरामद हुई थी। इस मामले में पंकज ठाकुर की बोलेरो कैंपर और 37 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित कुल 11.37 लाख रुपये की संपत्ति फ्रीज की गई।

अजय कुमार का स्कूटर और ड्रग मनी भी फ्रीज

बरमाणा थाना में दर्ज एफआईआर नंबर 149/2026 में अजय कुमार से 5.83 ग्राम हेरोइन बरामद हुई थी। इस मामले में उसका 20 हजार रुपये कीमत का स्कूटर और 1.90 लाख रुपये की ड्रग मनी फ्रीज की गई। इस तरह कुल 2.10 लाख रुपये की संपत्ति पर कार्रवाई की गई।

Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: नगरोटा बगवां में अमन जम्वाल को टक्कर मारने वाला आरोपी गिरफ्तार, दो दिन में पुलिस ने सुलझाया हिट एंड रन मामला

नगरोटा बगवां के चाहड़ी रोड पर अमन जम्वाल उर्फ अम्मू को टक्कर मारने के मामले में पुलिस ने दो दिन के भीतर आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है। दरंग निवासी आरोपी की स्विफ्ट डिजायर कार भी जब्त की गई है।

Kangra: 6.50 करोड़ का बजट और दो साल से ज्यादा का इंतजार, फिर भी अधूरी रैत-तत्वानी सड़क! पूर्व विधायक विशाल नैहरिया ने कांग्रेस सरकार...

शाहपुर में रैत-तत्वानी सड़क का निर्माण 6.50 करोड़ रुपये की लागत से होना है, लेकिन टेंडर अवॉर्ड होने के दो साल से अधिक समय बाद भी काम अधूरा है। पूर्व विधायक विशाल नैहरिया ने कांग्रेस सरकार और संबंधित विभाग से जवाबदेही तय करने की मांग की है।

Kangra: शाहपुर के 45 मील में खड़े ट्रक से टकराई कार, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़; महिला की मौत, पति और तीन बच्चे...

शाहपुर के 45 मील में देर रात सड़क किनारे खड़े ट्रक से कार टकरा गई। हादसे में सिंहूंवा निवासी 38 वर्षीय बाला देवी की मौत हो गई, जबकि उनके पति और तीन बच्चे घायल हो गए।

Kangra: शाहपुर में निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी-सह-एसडीएम डॉ. गणेश ठाकुर की ओर से विधानसभा स्तरीय क्विज और निबंध प्रतियोगिता आयोजित, 100 विद्यार्थियों ने लिया भाग

शाहपुर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में विधानसभा स्तरीय प्रश्नोत्तरी और निबंध लेखन प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इनमें करीब 90 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिताओं के आधार पर 20 विद्यार्थियों का चयन जिला स्तरीय मुकाबलों के लिए किया जाएगा।