चम्बा

Chamba: चंबा मेडिकल कॉलेज में डेढ़ साल की बच्ची की मौत से हंगामा, परिजनों ने इलाज में लापरवाही का लगाया आरोप; जांच कमेटी होगी...

चंबा मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान डेढ़ वर्षीय बच्ची की मौत के बाद परिजनों ने डॉक्टरों पर कथित लापरवाही के आरोप लगाकर हंगामा किया। एमएस डॉ. प्रदीप ने निष्पक्ष जांच के लिए विशेष कमेटी गठित करने की बात कही है।

Chamba: कॉलेज जा रही छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप, विरोध करने पर सड़क से नीचे गिराया; चंबा में युवक पर केस दर्ज

चंबा में कॉलेज जा रही छात्रा के साथ छेड़छाड़ और मारपीट का मामला सामने आया है। छात्रा का आरोप है कि विरोध करने पर उसे सड़क से नीचे गिरा दिया गया, जिससे उसे चोटें आईं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Chamba: अस्पताल पहुंचने से पहले 108 एंबुलेंस में गूंजीं जुड़वां बच्चों की किलकारियां, गर्भवती महिला ने रास्ते में दिया जन्म; EMT सिकंदर और चालक...

चंबा के डल्हौजी में गर्भवती महिला ने अस्पताल पहुंचने से पहले 108 एंबुलेंस में जुड़वां बच्चों को जन्म दिया। ईएमटी सिकंदर और चालक रोहित ने आपात स्थिति में सुरक्षित प्रसव करवाया। जच्चा और दोनों नवजात स्वस्थ हैं।

चंबा में 100 पदों पर सीधी भर्ती का मौका, 10वीं पास युवाओं को मिलेगी नौकरी; ₹24 हजार तक वेतन, जानें इंटरव्यू की तारीखें

चंबा में सुरक्षा गार्ड के 100 पदों पर भर्ती का मौका है। 10वीं पास पुरुष उम्मीदवार कैंपस इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं। चयनित युवाओं को एक माह के प्रशिक्षण के बाद 17,000 से 24,000 रुपये तक मासिक वेतन मिलेगा।

चंबा में उफनते पानी में फंसा बाइक सवार, महिलाओं ने दुपट्टों से बनाई ‘जीवन रेखा’; ऐसे बची जान

चंबा के भटियात में भारी बारिश के बीच तेज बहाव में फंसे बाइक सवार की कार सवार परिवार ने जान बचाई। महिलाओं ने अपने दुपट्टों को जोड़कर रस्सी बनाई और बाइक सवार को सुरक्षित बाहर निकाला। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

मणिमहेश यात्रा में श्रद्धालुओं से 3 अलग-अलग शुल्क, 250 रुपये की वसूली पर उठे सवाल; जानिए क्या है पूरा मामला

हिमाचल विधानसभा के मानसून सत्र में विधायक डॉ. जनक राज ने मणिमहेश यात्रा में श्रद्धालुओं से लिए जा रहे कुल 250 रुपये के तीन अलग-अलग शुल्क का मुद्दा उठाया। उन्होंने यात्रा से पहले व्यवस्थाएं पूरी करने और कुगती ट्रैक से पाबंदी हटाने की मांग की। वहीं विधायक मलेंद्र राजन ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त खेलों को प्रदेश की सूची में शामिल करने की मांग रखी।

Popular

Subscribe

--Advertisement--