चंबा में उफनते पानी में फंसा बाइक सवार, महिलाओं ने दुपट्टों से बनाई ‘जीवन रेखा’; ऐसे बची जान

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के बीच चंबा जिले के भटियात से इंसानियत और हिम्मत की ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने हर किसी का दिल जीत लिया है। जहां कई बार हादसों के दौरान लोग मदद करने के बजाय वीडियो बनाते नजर आते हैं, वहीं चंबा के भटियात में एक परिवार ने अपनी जान की परवाह किए बिना उफनते पानी में फंसे बाइक सवार की जान बचा ली। कार में सवार महिलाओं ने अपने दुपट्टों को जोड़कर जीवन रक्षक डोरी बनाई और बाइक सवार को तेज बहाव से सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

सड़क ने ले लिया था नाले का रूप

जानकारी के अनुसार देर शाम हुई मूसलाधार बारिश के कारण ककीरा-कमलाड़ी मुख्य मार्ग पर पानी का बहाव अचानक बेहद तेज हो गया। देखते ही देखते सड़क ने उफनते नाले का रूप ले लिया। इसी दौरान एक बाइक सवार तेज बहाव की चपेट में आ गया। पानी का वेग इतना अधिक था कि उसके लिए खुद को संभालना मुश्किल हो गया और उसकी जान पर बन आई।

महिलाओं ने दिखाई सूझबूझ, दुपट्टों को जोड़कर बनाई रस्सी

इसी दौरान कार से गुजर रहे एक परिवार की नजर तेज बहाव से जूझ रहे बाइक सवार पर पड़ी। परिवार ने तमाशबीन बने रहने के बजाय तुरंत मदद करने का फैसला किया। कार रोककर परिवार के सदस्य अपनी जान की परवाह किए बिना मदद के लिए आगे आए। इस दौरान कार में सवार महिलाओं ने सूझबूझ दिखाते हुए अपने दुपट्टों को एक-दूसरे से जोड़कर लंबी रस्सी तैयार की और उसे पानी में फंसे बाइक सवार की ओर फेंका।

बाइक सवार ने दुपट्टे को मजबूती से पकड़ लिया। इसके बाद परिवार के सदस्यों ने उसे खींचकर तेज बहाव से सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इस तरह समय रहते उसकी जान बच गई और एक बड़ा हादसा टल गया।

बहादुरी का वीडियो इंटरनेट पर वायरल

इस पूरी घटना का वीडियो कार में सवार एक व्यक्ति ने अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया। अब यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर लोग कार सवार परिवार और खासकर महिलाओं की सूझबूझ, हिम्मत और इंसानियत की जमकर सराहना कर रहे हैं।

लोगों का कहना है कि अगर यह परिवार समय पर मदद के लिए आगे नहीं आता और महिलाओं ने अपने दुपट्टों को जोड़कर यह तरीका नहीं अपनाया होता, तो स्थिति बेहद गंभीर हो सकती थी। मुश्किल हालात में परिवार की इस पहल ने इंसानियत और साहस की मिसाल पेश की है।

Watch Live on Facebook, Instagram, & YouTube

Facebook: https://www.facebook.com/share/v/19HH2H1E2J/?mibextid=wwXIfr

Instagram: https://www.instagram.com/reel/DcurZ9FCYRy/?igsi=enp6cDR5anhtdDd4

YouTube: https://youtube.com/shorts/AxHn74NRP0I?si=n8E1wT-QxbqzWg2g

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: आंगनवाड़ी के 4 पदों पर फिर निकली भर्ती, 24 सितंबर तक आवेदन का मौका; जानें किस क्षेत्र की महिलाओं के लिए है अवसर

ज्वालामुखी उपमंडल में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के 1 और सहायिका के 3 रिक्त पदों के लिए फिर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। पात्र महिलाएं 24 सितंबर 2026 शाम 5 बजे तक देहरा कार्यालय में आवेदन जमा कर सकती हैं।

Kangra: नशा तस्कर पर नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3.32 करोड़ की संपत्ति जब्त; चरस के मामले से जुड़ा है पूरा मामला

नूरपुर पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए डमटाल के चरस मामले में आरोपी बलविंदर उर्फ बिल्ला की 3.32 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त करवाई है। सक्षम प्राधिकारी नई दिल्ली ने जब्ती की पुष्टि की है।

Kangra: 79 साल बाद करेरी क्षेत्र में दौड़ी बस, पंचायत प्रतिनिधियों ने विधायक केवल सिंह पठानिया का जताया आभार

करेरी क्षेत्र में 79 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद बस सेवा शुरू हो गई है। पंचायत प्रतिनिधियों और क्षेत्रवासियों ने रैत स्थित कांग्रेस कार्यालय में विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया से मुलाकात कर आभार जताया।

प्रशिक्षण से स्वरोजगार तक पहुंचा PNB RSETI, 10,620 युवाओं और महिलाओं को मिला हुनर; 7,408 ने शुरू की रोजगार की राह

पीएनबी आरसेटी ने ग्रामीण युवाओं और महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने में बड़ी भूमिका निभाई है। स्थापना से अब तक 10,620 प्रशिक्षार्थियों को प्रशिक्षण दिया गया, जिनमें 7,408 का सेटलमेंट हुआ और 6,428 प्रशिक्षार्थी स्वरोजगार से जुड़े हैं।