काँगडा
Kangra: 10KM मिनी हाफ मैराथन में शाहपुर की खुशी ने मारी बाज़ी, दूसरे स्थान पर रहीं; अब मिलेगी फ्री कोचिंग
शाहपुर में आयोजित 10KM मिनी हाफ मैराथन में वार्ड नंबर 6 की छात्रा खुशी ने दूसरा स्थान हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया। सक्सेस कोचिंग एकेडमी ने दी फ्री कोचिंग की घोषणा।
Kangra: दुबई एयरशो में शहीद विंग कमांडर नामांश स्याल के परिजनों से मिले सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज, 1.50 करोड़ की सहायता राशि भेंट
कांगड़ा-चंबा के सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने दुबई एयरशो में शहीद हुए विंग कमांडर नामांश स्याल के परिजनों से मुलाकात कर 1.50 करोड़ रुपये की सहायता राशि प्रदान की। इस दौरान भारतीय वायु सेना के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे और शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
Kangra: द्रोणाचार्य कॉलेज के छात्र ने सांसद अनुराग ठाकुर को भेंट की स्केच
द्रोणाचार्य कॉलेज के बीसीए प्रथम वर्ष के छात्र रोनित पठानिया ने हिमाचल प्रदेश स्टेट लेवल अंडर-21 टूर्नामेंट एवं मिनी हाफ मैराथन के दौरान हमीरपुर के सांसद अनुराग ठाकुर की आकर्षक स्केच भेंट कर सभी का ध्यान आकर्षित किया। युवा प्रतिभा की इस पहल की कार्यक्रम में सराहना की गई।
Kangra: शाहपुर मिनी हाफ मैराथन में द्रोणाचार्य कॉलेज की शानदार भागीदारी, शिवाली गुलेरिया ने टॉप-10 में बनाई जगह
शाहपुर में वॉलीबॉल एसोसिएशन कांगड़ा द्वारा आयोजित मिनी हाफ मैराथन 2026 में द्रोणाचार्य कॉलेज की छात्रा शिवाली गुलेरिया (बी.एड.) ने टॉप 10 में 8वां स्थान हासिल कर कॉलेज का नाम रोशन किया। 1500 से अधिक प्रतिभागियों वाले इस आयोजन में रोटरैक्ट क्लब द्रोणाचार्य कॉलेज ने सक्रिय सहभागिता निभाई।
Kangra: शाहपुर में शिमला का डबल धमाका, लड़कों और लड़कियों दोनों ने जीता यूथ स्टेट वॉलीबॉल खिताब
शाहपुर में आयोजित यूथ स्टेट वॉलीबॉल प्रतियोगिता में शिमला जिले की लड़कों और लड़कियों दोनों टीमों ने खिताब जीतकर इतिहास रच दिया। यह जीत जिले की खेल परंपरा के लिए गर्व का पल है।



