Kangra: तनाव भरी जिंदगी में योग है सबसे बड़ा सहारा, राजकीय उच्च विद्यालय लदवाड़ा में विशेष योग सत्र आयोजित

Date:

--Advertisement--

रैत, 26 जून। स्वस्थ और दीर्घायु जीवन के लिए योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना आज की सबसे बड़ी आवश्यकता बन गई है। इसी उद्देश्य को लेकर आयुष्मान आरोग्य मंदिर आयुष विभाग रैत के तत्वावधान में राजकीय उच्च विद्यालय लदवाड़ा के प्रांगण में एक विशेष योग सत्र का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों और शिक्षकों को योग के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

योग प्रशिक्षक उद्यालक शर्मा ने सत्र का संचालन करते हुए कहा कि शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए प्रतिदिन व्यायाम, आसन, प्राणायाम और ध्यान को अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल करना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि आज के तनावपूर्ण और भागदौड़ भरे जीवन में योग न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा भी प्रदान करता है।

Advertisement

योग सत्र में स्कूली विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया और विभिन्न योग क्रियाओं का अभ्यास किया। इस अवसर पर विद्यालय की मुख्याध्यापिका छाया कौशल सहित शिक्षक स्वरूप, सुनीलम और राजीव ने भी विद्यार्थियों के साथ योगाभ्यास किया।

कार्यक्रम के दौरान योग प्रशिक्षक ने विद्यार्थियों को नियमित योग करने के लिए प्रेरित किया और कहा कि स्वस्थ समाज के निर्माण में योग की महत्वपूर्ण भूमिका है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: ज्वालामुखी पार्किंग में एक घंटे के 100 रुपये! रेट बोर्ड से मिटाई गई दर, शिकायत के बाद ठेकेदार को नोटिस

ज्वालामुखी बस अड्डे के पास पार्किंग में कार खड़ी करने के लिए एक घंटे के 100 रुपये वसूलने का मामला सामने आया है। तय पार्किंग दर मिटाए जाने के आरोपों के बाद नगर परिषद ने ठेकेदार को नोटिस जारी किया है।

Kangra: घाड़-हरसर चोरी मामले में नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार; चोरी का सामान बरामद

घाड़-हरसर चोरी मामले में नूरपुर पुलिस की विशेष जांच टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरी का सामान बरामद किया है। एक आरोपी को 14 दिन के न्यायिक रिमांड और दूसरे को 3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।

औट टनल में दर्दनाक हादसा, ट्रैवलर की चपेट में आने से नेपाली पुहाल की मौत; 3 भेड़ों ने भी तोड़ा दम

मंडी-कुल्लू राष्ट्रीय राजमार्ग की औट टनल में ट्रैवलर की चपेट में आने से नेपाली पुहाल की मौत हो गई। हादसे में तीन भेड़ों की भी मौके पर मौत हुई, जबकि एक घायल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Solan: माजरा-दियोली में झगड़े की जांच के दौरान मिला ग्रेनेडनुमा सामान, पुलिस ने इलाका किया सील; 2 लोग हिरासत में

नालागढ़ के माजरा-दियोली में लड़ाई-झगड़े की जांच के दौरान पुलिस को ग्रेनेडनुमा संदिग्ध वस्तु मिली। सुरक्षा के लिए क्षेत्र सील किया गया, 2 लोग हिरासत में लिए गए और आईबी, सीआईडी व अन्य एजेंसियां जांच में जुटी हैं।