शाहपुर के राज जैरी का नया पहाड़ी गाना ‘सजना ओ सजना’ रिलीज, प्रेम कहानी और हिमाचली संस्कृति ने जीता दिल

Date:

--Advertisement--

शाहपुर (कांगड़ा)। हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध लोकगायक और ‘तेरा मेरा लग्न’ फेम राज जैरी का नया पहाड़ी गीत ‘सजना ओ सजना’ रिलीज हो गया है। प्रेम कहानी पर आधारित यह गीत अपनी मधुर धुन, भावपूर्ण बोल और हिमाचली संस्कृति की झलक के कारण दर्शकों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है।

यह गीत पहाड़ी स्टार प्रोडक्शन के बैनर तले प्रस्तुत किया गया है। वीडियो में राज जैरी के साथ उनकी पत्नी ममता जरियाल मुख्य भूमिका में नजर आ रही हैं। दोनों कलाकारों ने अपने अभिनय और पारंपरिक हिमाचली वेशभूषा से वीडियो को और अधिक आकर्षक बना दिया है।

Advertisement

गीत के बोल स्वयं राज जैरी ने लिखे हैं, जबकि संगीत अजय नेगी ने तैयार किया है। छायांकन सोनू राजपूत, ड्रोन फिल्मांकन अनूप कुमार, निर्देशन अमन राजपूत तथा निर्माण एसएल जरियाल और भोलेनाथ जी ने किया है। वीडियो का निर्माण एएस स्टूडियो शाहपुर द्वारा किया गया है।

इस गीत में हिमाचल की प्राकृतिक सुंदरता, लोक संस्कृति और प्रेम की भावनाओं को बेहद खूबसूरती से प्रस्तुत किया गया है। रिलीज के बाद यह गीत सोशल मीडिया और यूट्यूब पर तेजी से दर्शकों का ध्यान आकर्षित कर रहा है।

राज जैरी ने अपने सभी श्रोताओं और प्रशंसकों से इस गीत को देखने, सुनने और अपना प्यार व आशीर्वाद देने की अपील की है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: सत्येंद्र गौतम ने की धर्मशाला कॉलेज के पूर्व छात्र संगठन ‘संगम’ के आयोजन की सराहना, पूर्व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी से स्मारक का उद्घाटन...

धर्मशाला कॉलेज के शताब्दी वर्ष समारोह के तहत पूर्व छात्र संगठन ‘संगम’ के आयोजन की सत्येंद्र गौतम ने सराहना की। उन्होंने पूर्व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी से स्मारक का उद्घाटन करवाने और राजनीतिक भाषणों के बजाय आपसी मिलन को प्राथमिकता देने को कार्यक्रम की खास बात बताया।

Kangra: शाहपुर में शहीद उत्तम राणा-प्रताप सिंह मेमोरियल प्रतियोगिता का समापन, कबड्डी में लिटिल फ्लावर और वॉलीबॉल में शाहपुर ने जीती ट्रॉफी

शाहपुर में शहीद उत्तम राणा और प्रताप सिंह मेमोरियल 21वीं वॉलीबॉल-कबड्डी प्रतियोगिता का समापन हुआ। कबड्डी में लिटिल फ्लावर दुराना और नूरपुर, जबकि वॉलीबॉल में फतेहपुर और शाहपुर की टीमों ने खिताब जीते। समारोह में 10 खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया।

Kangra: शाहपुर में जानवी शर्मा का पहाड़ी गीत ‘जिंदड़िए’ रिलीज, पिता ने लिखे बोल तो बेटी ने दी अपनी आवाज

शाहपुर में उभरती गायिका जानवी शर्मा का नया पहाड़ी गीत ‘जिंदड़िए’ जारी हुआ। गीत के बोल उनके पिता जगदीश शर्मा ने लिखे हैं, जबकि जाह्नवी ने इसे अपनी आवाज दी है। समारोह में गणमान्य लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।

हिमाचल में शुरू हुआ अनोखा डोंकी फार्म, 7 हजार रुपये लीटर तक बिकता है गधी का दूध; जानें क्यों है इतनी मांग

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के कंदरौर में 12 गधों के साथ डोंकी फार्म शुरू किया गया है। तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने डेयरी कॉन्क्लेव-2026 के तहत इसका शुभारंभ किया। गधी का दूध 5 से 7 हजार रुपये प्रति लीटर तक बिकता है।