Kangra: पंजाब के लुधियाना में आयोजित ‘दीप्तशिखर-2026’ में द्रोणाचार्य कॉलेज रैत के रोटरैक्ट क्लब को सेवा कार्यों के लिए कई सम्मान, DDRR और ZRR सहित अहम जिला पदों की मिली जिम्मेदारी

Date:

--Advertisement--

रैत, 27 जून। द्रोणाचार्य पीजी कॉलेज ऑफ एजुकेशन रैत के रोटरैक्ट क्लब ने पंजाब के लुधियाना स्थित रोटरी भवन में 27 जून 2026 (शनिवार) को आयोजित प्रतिष्ठित कार्यक्रम “दीप्तशिखर-2026 : हम युवा अवार्ड्स एवं डीआरआर इंस्टॉलेशन समारोह” में अपने कार्यकाल के दौरान किए गए उत्कृष्ट सेवा कार्यों, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक योगदान के लिए कई महत्वपूर्ण सम्मान हासिल किए। समारोह में क्लब के सदस्यों को विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के पहले चरण में आयोजित “हम युवा अवार्ड्स” समारोह में वर्ष 2025-26 के जिला रोटरैक्ट प्रतिनिधि (DRR) रोटेरैक्टर दीपांशु और उनकी टीम को उनके कार्यकाल (Tenure) के दौरान किए गए उत्कृष्ट कार्यों, उपलब्धियों और समाज पर सकारात्मक प्रभाव के लिए सम्मानित किया गया। इसी दौरान रोटरैक्ट क्लब ऑफ द्रोणाचार्य पीजी कॉलेज ऑफ एजुकेशन, रैत के अध्यक्ष रोटेरैक्टर अभिनव राणा को उनके कार्यकाल के दौरान उत्कृष्ट नेतृत्व के लिए “आइकॉनिक प्रेसिडेंट इंस्टीट्यूशनल बेस” सम्मान से नवाजा गया। इसके अलावा उनके नेतृत्व में संचालित “प्रोजेक्ट सुरक्षित सफर” को भी विशेष सम्मान प्रदान किया गया। साथ ही RYLA में उनके मूल्यवान योगदान के लिए भी उन्हें सम्मानित किया गया।

रोटेरैक्टर आदित्य राणा को उनके कार्यकाल के दौरान जिला स्तर पर दिए गए उल्लेखनीय योगदान के लिए “विजनरी सपोर्ट अवार्ड” और “बैकबोन ऑफ द डिस्ट्रिक्ट” सम्मान से सम्मानित किया गया। वहीं रोटेरैक्टर दिव्यांश धीमान, रोटेरैक्टर सुजल और रोटेरैक्टर निखिल को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए “एप्रिसिएशन अवार्ड” प्रदान किए गए। ये सभी सम्मान रोटेरैक्टर दीपांशु (DRR 2025-26) द्वारा प्रस्तुत किए गए।

कार्यक्रम के दूसरे चरण में डीआरआर इंस्टॉलेशन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें रोटेरियन/रोटेरैक्टर रोहन तुली ने रोटरैक्ट डिस्ट्रिक्ट 3070 के वर्ष 2026-27 के जिला रोटरैक्ट प्रतिनिधि (DRR) के रूप में कार्यभार संभाला। वर्ष 2026-27 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन अनिल सिंगल ने उन्हें और उनकी टीम को औपचारिक रूप से इंस्टॉल किया।

इंस्टॉलेशन समारोह के बाद वर्ष 2026-27 के लिए विभिन्न जिला पदों की घोषणा की गई। इसी क्रम में रोटरैक्ट क्लब ऑफ द्रोणाचार्य कॉलेज के अध्यक्ष रोटेरैक्टर अभिनव राणा को हिमाचल (जोन-5) का जोनल रोटरैक्ट रिप्रेजेंटेटिव (ZRR) नियुक्त किया गया। वहीं क्लब के पूर्व अध्यक्ष (2023-24), ZRR (2024-25) और DRS (2025-26) रह चुके रोटेरैक्टर आदित्य राणा को डिप्टी डीआरआर की जिम्मेदारी सौंपी गई।

समारोह में वर्ष 2025-26 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन रोहित ओबेरॉय ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम की मेजबानी रोटरैक्ट क्लब ऑफ लुधियाना नॉर्थ ने की, जिसके अध्यक्ष रोटेरैक्टर अनीश राजपूत, जबकि रोटरैक्ट क्लब ऑफ अमृतसर वेस्ट ने सह-मेजबान की भूमिका निभाई, जिसके अध्यक्ष रोटेरैक्टर यतिन खन्ना हैं।

इस भव्य समारोह में रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3070 के विभिन्न क्लबों से बड़ी संख्या में रोटेरियंस और रोटरैक्टर्स उपस्थित रहे।

द्रोणाचार्य पीजी कॉलेज ऑफ एजुकेशन, रैत के मैनेजिंग डायरेक्टर जी.एस. पठानिया और डॉ. बी.एस. पठानिया ने क्लब के सदस्यों और विशेष रूप से अध्यक्ष अभिनव राणा के नेतृत्व की सराहना करते हुए सभी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की यह उपलब्धि पूरे संस्थान के लिए गर्व का विषय है। प्राचार्य डॉ. परवीन कुमार शर्मा ने भी सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

धर्मशाला में बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा मौका, 17 अगस्त से फास्ट फूड स्टॉल लगाने की मुफ्त ट्रेनिंग

धर्मशाला में बेरोजगार युवाओं के लिए फास्ट फूड स्टॉल उद्यमी का निःशुल्क प्रशिक्षण 17 अगस्त 2026 से शुरू होगा। कांगड़ा के ग्रामीण क्षेत्रों के 18 से 50 वर्ष के युवा प्रशिक्षण ले सकेंगे और बैंक ऋण के लिए भी सहायता मिलेगी।

पंचकूला में क्रेन हादसा: हिमाचल के नवीन और बिहार के मनीष की मौत, तीसरी मंजिल पर जनरेटर चढ़ाते समय हुआ हादसा

पंचकूला के इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 में गुरुवार शाम जनरेटर को तीसरी मंजिल पर चढ़ाते समय क्रेन पलट गई। हादसे में जनरेटर पर बैठे बिहार और हिमाचल प्रदेश निवासी दो हेल्परों की मौत हो गई।

15 अगस्त को हर पंचायत में होगी खास ग्राम सभा, किसानों के AgriStack ID रजिस्ट्रेशन पर रहेगा पूरा फोकस

कांगड़ा जिले की सभी ग्राम पंचायतों में 15 अगस्त 2026 को विशेष ग्राम सभाएं होंगी। इनमें एग्रीस्टैक के तहत किसानों के पहचान पत्रों के 100 प्रतिशत पंजीकरण और अनुमोदन पर विशेष फोकस रहेगा।

शाहपुर कॉलेज में गूंजे देशभक्ति के नारे, हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकली भव्य तिरंगा रैली

हर घर तिरंगा अभियान के तहत राजकीय महाविद्यालय शाहपुर में तिरंगा रैली निकाली गई। विद्यार्थियों, एनएसएस स्वयंसेवकों और अध्यापकों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ लोगों को अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।