राजनीति
HRTC में चालकों-परिचालकों की होगी भर्ती, नगरोटा बगवां में 150 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास-लोकार्पण; 10 इलेक्ट्रिक बसें रवाना
HIM Live Tv - 0
नगरोटा बगवां में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने करीब 150 करोड़ रुपये की सिंचाई, पेयजल और मल निकासी योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। उन्होंने 10 इलेक्ट्रिक बसों को रवाना किया और एचआरटीसी में चालकों-परिचालकों की भर्ती की घोषणा की।
Kangra: धर्मशाला से करेरी के लिए शुरू हुई नई बस सेवा, चढ़ी-घेरा होकर चलेगी बस; केवल सिंह पठानिया ने दिखाई हरी झंडी
HIM Live Tv - 0
धर्मशाला से करेरी वाया चढ़ी-घेरा निजी बस सेवा शुरू हो गई है। विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कल्याडा में बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इससे क्षेत्र के लोगों को आवाजाही की सुविधा मिलेगी।
Kangra: जंदराह और खर्ट पंचायत में 16 करोड़ के विकास कार्य, आरएस बाली ने गिनाईं उपलब्धियां; स्वास्थ्य उपकेंद्र भवन का शिलान्यास
HIM Live Tv - 0
नगरोटा की जंदराह और खर्ट पंचायत में करीब 16 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का विवरण आर.एस. बाली ने दिया। जंदराह में 35 लाख रुपये की लागत से स्वास्थ्य उपकेंद्र भवन का निर्माण होगा, जिसका शिलान्यास ग्रामीणों के साथ किया गया।
मंडी की 10 में 10 सीटों पर BJP की जीत का दावा, जयराम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर बड़ा हमला; हिमकेयर से लेकर कांग्रेस...
HIM Live Tv - 0
नाचन में पंचायती राज प्रतिनिधियों के सम्मान समारोह में जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर तीखे हमले किए। उन्होंने 2027 में हिमाचल में भाजपा सरकार बनने और मंडी की सभी 10 सीटों पर जीत का दावा किया।
Kangra: नगरोटा सूरियां में विशाल रक्तदान शिविर, सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने रक्तदाताओं का बढ़ाया उत्साह
HIM Live Tv - 0
नगरोटा सूरियां के शगुन पैलेस में विश्व हिंदू परिषद की ओर से विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। चंबा-कांगड़ा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर रक्तदाताओं और युवाओं का उत्साहवर्धन किया।
Kangra: शाहपुर में अंडर-19 खेलों का आगाज, 22 स्कूलों के 357 खिलाड़ी दिखाएंगे दम; बोले केवल सिंह पठानिया- खेलों से बढ़ती है टीम भावना...
HIM Live Tv - 0
दुर्गेला में शाहपुर जोन की तीन दिवसीय अंडर-19 छात्र खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने किया। प्रतियोगिता में 22 स्कूलों के 357 खिलाड़ी वॉलीबॉल, खो-खो, बैडमिंटन, कुश्ती, कबड्डी और शतरंज में हिस्सा ले रहे हैं।
Popular
Subscribe
--Advertisement--

