Kangra: लांझणी के लोगों को बड़ी सौगात, सुबह-शाम जल्द शुरू होगी बस सेवा; केवल सिंह पठानिया ने सड़क, फुटब्रिज और पेयजल को लेकर दिए ये निर्देश

Date:

--Advertisement--

शाहपुर, 7 अक्तूबर: शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के लांझणी में लोगों की समस्याओं को लेकर विधायक एवं उप-मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने लांझणी पहुंचकर स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों को प्राथमिकता के आधार पर इनके समाधान के लिए जरूरी कदम उठाने को कहा।

केवल सिंह पठानिया ने ग्रामीण विकास विभाग को पंचायत घर की भूमि विभाग के नाम करने से जुड़ी सभी औपचारिकताएं एक महीने के भीतर पूरी करने के निर्देश दिए। वहीं, लोक निर्माण विभाग को क्षतिग्रस्त फुटब्रिज को जल्द ठीक करने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान होना चाहिए, ताकि लोगों को किसी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े।

पठानिया ने कहा कि लांझणी क्षेत्र के लोगों की आवागमन संबंधी समस्या को देखते हुए जल्द ही सुबह और शाम बस सेवा शुरू की जाएगी। उन्होंने पेयजल समस्या को लेकर जल शक्ति विभाग को भी आवश्यक निर्देश दिए और लोगों को निर्बाध पेयजल उपलब्ध करवाने को कहा।

ग्राम पंचायत प्रधान वनीता देवी ने लांझणी पहुंचने पर विधायक का स्वागत किया। उन्होंने क्षेत्र की सड़क, रास्तों और बस सेवा से जुड़ी विभिन्न मांगें उनके समक्ष रखीं। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश पटाकू और पूर्व प्रधान बलवीर चौधरी ने भी अपने विचार रखे।

कार्यक्रम में डीएम एचआरटीसी पंकज चड्ढा, अधिशासी अभियंता जल शक्ति अमित डोगरा, बीडीओ रैत योगेंद्र, सहायक अभियंता लोक निर्माण बलवीत दियोलिया, बीडीसी रक्षा देवी, उपप्रधान नानक, वार्ड सदस्य विमला, शशि, सीमा देवी, सरला देवी और रमेश सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं प्रतिनिधि तथा क्षेत्र के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: नूरपुर में ‘सेवा ज्योति यात्रा’ के दौरान जुटा भाजपा का बड़ा जमावड़ा, पवन काजल, रणबीर सिंह निक्का और सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज समेत...

नूरपुर के माता नागनी कंडवाल में ‘सेवा ज्योति यात्रा: विकसित भारत संकल्प सभा’ का आयोजन हुआ। पवन काजल, रणबीर सिंह निक्का समेत भाजपा के कई नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल हुए।

Kangra: नूरपुर में क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज, विधायक रणवीर सिंह निक्का ने खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला; बोले- खेल युवाओं को नशे से दूर रखने...

नूरपुर के लखनपुर में यूथ क्लब की ओर से क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ विधायक रणवीर सिंह निक्का ने किया। उन्होंने युवा खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए खेलों को अनुशासन, टीम भावना और नशे से दूर रहने का माध्यम बताया।

Kangra: पालमपुर में पठानकोट-मंडी हाईवे पर बड़ा हादसा टला, अचानक सड़क पर पलटी निजी बस; 60 वर्षीय महिला घायल, स्कूली बच्चे जाम में फंसे

पालमपुर में पठानकोट-मंडी हाईवे पर बैजनाथ से आ रही निजी बस अचानक पलट गई। हादसे में दो यात्री घायल हुए, जिनमें 60 वर्षीय महिला को अस्पताल में भर्ती किया गया है। हादसे के कारण हाईवे पर लंबा जाम लग गया और स्कूली बच्चे भी फंस गए।

Kangra: मेजर विजय सिंह मनकोटिया के घर पहुंचे केवल सिंह पठानिया, परिवार से मिलकर जताई संवेदना; बोले- अधूरे सपनों को पूरा करने का करेंगे...

शाहपुर विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने त्यारा स्थित स्वर्गीय मेजर विजय सिंह मनकोटिया के निवास पर पहुंचकर परिवार से मुलाकात की और गहरी संवेदना जताई। उन्होंने कहा कि मनकोटिया के अधूरे विकास कार्यों और सपनों को पूरा करने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे।