HRTC में चालकों-परिचालकों की होगी भर्ती, नगरोटा बगवां में 150 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास-लोकार्पण; 10 इलेक्ट्रिक बसें रवाना

Date:

--Advertisement--

नगरोटा बगवां, 18 सितंबर। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने शुक्रवार को नगरोटा बगवां विधानसभा क्षेत्र में जल शक्ति विभाग की करीब 150 करोड़ रुपये लागत की विभिन्न उठाऊ सिंचाई, पेयजल और मल निकासी योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने नगरोटा बगवां बस अड्डे से 10 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और नगरोटा बगवां से बड़ोह तक बस में यात्रा भी की। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष एवं नगरोटा बगवां के विधायक आर. एस. बाली भी उनके साथ मौजूद रहे।

उपमुख्यमंत्री ने अपने एक दिवसीय प्रवास की शुरुआत बलधर और सिंहुंड से की, जहां उन्होंने 6.35 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली बलधर एवं सिंहुंड चरण-एक तथा सिंहुंड चरण-दो उठाऊ सिंचाई योजनाओं का शिलान्यास किया। इन योजनाओं से 135 हेक्टेयर भूमि को सिंचाई सुविधा मिलेगी। इसके बाद पठियार में एनडीबी के तहत 25 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित मस्सल पेयजल योजना का उद्घाटन किया। इस योजना से आठ पंचायतों अंबाडी, चाड़ी, लाखामंडल, मंजीती उपरली, मलां, मस्सल, मुहालखड़ और पठियार के 40 गांवों की 20 हजार से अधिक आबादी लाभान्वित होगी। योजना के तहत 133 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन बिछाई गई है।

उन्होंने कीरचंबा में ग्राम पंचायत ठारू, कबाड़ी, हटवास, कीरचंबा और सुनेहड़ के लिए 76 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली सीवरेज योजना का शिलान्यास किया। इसके बाद नगरोटा बगवां बस अड्डे से 10 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

बड़ोह में उपमुख्यमंत्री ने एडीबी के तहत पुरानी पेयजल योजनाओं मालनू, नेरा ठम्बा, बड़ोह, बुस्सल-2 और टोरू के सुधार एवं पुनर्निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया। इस कार्य पर 35 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि योजना को पूरा करने की समय-सीमा 30 नवंबर निर्धारित की गई है।

बलधर, सिंहुंड, पठियार, कीरचंबा, नगरोटा बगवां और बड़ोह में आयोजित जनसभाओं को संबोधित करते हुए मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार लोगों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्राथमिकता के आधार पर कार्य कर रही है। पेयजल, सिंचाई और सार्वजनिक परिवहन जैसी सुविधाएं सीधे तौर पर आम लोगों के जीवन से जुड़ी हैं और इन क्षेत्रों के आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है।

मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि नगरोटा बगवां विधानसभा क्षेत्र को स्वर्गीय जी. एस. बाली ने विशेष पहचान दी और विकास का ब्रांड बनाया। उन्होंने क्षेत्र में विकास की अनेक परियोजनाएं शुरू कीं। उन्होंने विधायक आर. एस. बाली की सराहना करते हुए कहा कि वह अपने पिता की विकास यात्रा को आगे बढ़ा रहे हैं और उन्होंने विकास का एजेंडा अपने हाथ में लिया है। उन्होंने कहा कि कांगड़ा जिला प्रदेश का बड़ा जिला है तथा आने वाले समय में आर. एस. बाली की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। उन्होंने नगरोटा बगवां के लोगों से आर. एस. बाली पर अपना विश्वास बनाए रखने का आह्वान किया।

HRTC में होगी चालकों और परिचालकों की भर्ती

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हिमाचल पथ परिवहन निगम में चालकों और परिचालकों की भर्ती की जाएगी। उन्होंने कहा कि एचआरटीसी हिमाचल प्रदेश के लोगों की जीवनरेखा है और निगम को और अधिक मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 500 पुरानी बसों को निगम से हटाया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा शासनकाल में एचआरटीसी के लिए नई बसें नहीं खरीदी गईं, जिसके कारण निगम में बसों की कमी हो गई थी।

उन्होंने कहा कि 297 इलेक्ट्रिक बसों को एचआरटीसी में शामिल करने के बाद लंबे रूटों के लिए 200 डीजल बसें खरीदी जाएंगी। इसके अतिरिक्त 1,000 नई इलेक्ट्रिक बसें खरीदने की भी योजना है।

नगरोटा बगवां के विधायक एवं हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष आर. एस. बाली ने विभिन्न योजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास के लिए उपमुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने नगरोटा बगवां विधानसभा क्षेत्र में हुए विकास का श्रेय क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को दिया।

इस अवसर पर एचआरटीसी के उपाध्यक्ष अजय वर्मा, पूर्व विधायक एवं प्रदेश प्रवक्ता सुरेंद्र काकू, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मान सिंह, बीडीसी अध्यक्ष रेणु बाला, बीडीसी उपाध्यक्ष सुदेश पराशर, ग्राम पंचायत बड़ोह की प्रधान ममता देवी, ग्राम पंचायत बुस्सल के प्रधान प्रीतम चंद, ग्राम पंचायत बड़ग्रां के प्रधान डॉ. मदन लाल, मुख्य अभियंता आईपीएच दीपक गर्ग, अधीक्षण अभियंता आईपीएच विशाल जसवाल, मुख्य अभियंता एडीबी हेमंत तंवर, अधीक्षण अभियंता अनिल वर्मा तथा एचआरटीसी के डिवीजनल मैनेजर पंकज चड्ढा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: नूरपुर में अवैध खनन पर पुलिस का बड़ा एक्शन, चक्की खड्ड से 2 JCB और 5 मल्टी एक्सल ट्रक कब्जे में

नूरपुर पुलिस की सीआईए टीम ने चक्की खड्ड में अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 2 जेसीबी मशीनों और 5 मल्टी एक्सल ट्रकों को कब्जे में लिया है। पुलिस ने सभी वाहनों को आगामी कानूनी कार्रवाई के लिए थाना नूरपुर के सुपुर्द कर दिया है।

Kangra: पहली बार महाआरती से गूंजा धर्मशाला का डल झील परिसर, राधा अष्टमी डल मेला उत्सव का भव्य शुभारंभ

धर्मशाला की डल झील में पहली बार महाआरती के साथ राधा अष्टमी डल मेला उत्सव का शुभारंभ हुआ। केवल सिंह पठानिया ने महाआरती में शामिल होकर पूजा-अर्चना की, जबकि बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, स्थानीय लोगों और पर्यटकों ने भक्ति और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लिया।

नगरोटा बगवां से 10 इलेक्ट्रिक बसों की शुरुआत, पहली बस माता चिंतपूर्णी के लिए रवाना; यात्रियों को मिलेगी नई सुविधा

नगरोटा बगवां बस स्टैंड से 10 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। पहली इलेक्ट्रिक बस नगरोटा बगवां से माता चिंतपूर्णी मंदिर के लिए भेजी गई। इससे स्थानीय लोगों, श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बेहतर परिवहन सुविधा मिलने की उम्मीद है।

JNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन का मौका, लेटरल एंट्री चयन परीक्षा के लिए आवेदन शुरू; 30 सितंबर तक करें रजिस्ट्रेशन

जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं और 11वीं में दाखिले के लिए लेटरल एंट्री सिलेक्शन टेस्ट-2027 की ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक विद्यार्थी 30 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।