धर्मशाला, 17 सितंबर। धर्मशाला से करेरी वाया चढ़ी-घेरा निजी बस सेवा शुरू हो गई है। विधानसभा उपमुख्य सचेतक एवं शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक केवल सिंह पठानिया ने वीरवार को कल्याडा में इस नई बस सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
नई बस सेवा शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को धर्मशाला, करेरी, चढ़ी और घेरा सहित आसपास के क्षेत्रों में आने-जाने की सुविधा मिलेगी। लंबे समय से परिवहन सुविधा की जरूरत महसूस कर रहे स्थानीय लोगों के लिए यह बस सेवा आवाजाही को आसान बनाने में मदद करेगी।
बस सेवा शुरू होने पर स्थानीय लोगों ने उपमुख्य सचेतक एवं विधायक केवल सिंह पठानिया का आभार व्यक्त किया। लोगों ने कहा कि नई बस सेवा से क्षेत्र में आवागमन की सुविधा बेहतर होगी और धर्मशाला सहित आसपास के प्रमुख क्षेत्रों से संपर्क आसान होगा।



For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!
Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!


