हिमाचल

कांगड़ा बाईपास पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ऑल्टो कार से 6.66 ग्राम चिट्टा बरामद; दो आरोपी गिरफ्तार

कांगड़ा बाईपास के हनुमान घाट में CIA कांगड़ा टीम ने चेकिंग के दौरान ऑल्टो कार से 6.66 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद किया। पुलिस ने अमन राणा और पार्थ शर्मा को गिरफ्तार कर कार कब्जे में ले ली है।

धर्मशाला में युवाओं का बड़ा सम्मेलन, केवल सिंह पठानिया बोले- स्वस्थ विकल्प ही उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला

अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर धर्मशाला में जिला स्तरीय युवा सम्मेलन आयोजित हुआ। केवल सिंह पठानिया ने युवाओं से नशे से दूर रहने, शिक्षा और खेल से जुड़ने तथा एंटी-चिट्टा अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। उन्होंने आयोजकों को एक लाख रुपये देने की घोषणा भी की।

हिमाचल के 11 खिलाड़ियों ने रचा इतिहास, पहली बार एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में चयन

हिमाचल प्रदेश के 11 खिलाड़ियों का पहली बार एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में चयन हुआ है। प्रतियोगिता 17 से 20 अगस्त तक देहरादून में होगी, जिसमें 11 देशों के 200 से अधिक खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।

हिमाचल में विधायक सुधीर शर्मा को विजिलेंस का नोटिस, 13 अगस्त को पेश होने के निर्देश; संपत्ति और आय से जुड़े दस्तावेज तलब

धर्मशाला विधायक सुधीर शर्मा को आय से अधिक संपत्ति से जुड़े मामले में विजिलेंस ने 13 अगस्त को पेश होने का नोटिस दिया है। जांच एजेंसी ने शेयर आय, जमीन बिक्री, रक्कड़ स्थित मकान, बैंक खातों, निवेश, वाहनों और परिवार की संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज मांगे हैं।

हिमाचल में 32 दिन बाद आज फिर गुलजार होंगे ग्रीष्मकालीन स्कूल, पढ़ाई और परीक्षाओं की तैयारी पर रहेगा फोकस

हिमाचल प्रदेश के ग्रीष्मकालीन स्कूल करीब 32 दिन के लंबे मानसून अवकाश के बाद आज फिर खुलेंगे। कक्षाएं शुरू होने के साथ विद्यार्थियों की पढ़ाई, छूटे पाठ्यक्रम की दोहराई और आगामी परीक्षाओं की तैयारी पर विशेष फोकस रहेगा।

विधवा-अनाथों के नाम पर नया सेस लगाने से पहले पुराने सेस का हिसाब दे सरकार, सत्येंद्र गौतम ने उठाए सवाल

हिमाचल में पेट्रोल और हाई-स्पीड डीजल पर 60 पैसे प्रति लीटर Orphan and Widow Cess लगाने के फैसले पर किसान मोर्चा के जिला महासचिव सत्येंद्र गौतम ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने नया सेस लगाने से पहले पुराने सेस से एकत्र धन और उसके इस्तेमाल का पूरा हिसाब सार्वजनिक करने की मांग की।

Popular

Subscribe

--Advertisement--